बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

प्रियंका गांधी अस्पताल में भर्ती, भाई राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में नहीं होंगी शामिल

प्रियंका गांधी अस्पताल में भर्ती, भाई राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में नहीं होंगी शामिल

VARANASI : सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा बिहार की सीमा से होते हुए यूपी में प्रवेश करनेवाली है। जहां बताया जा रहा था कि इस यात्रा में प्रियंका गांधी भी अपने भाई के साथ शामिल होंगी। लेकिन उससे पहले ही प्रियंका गांधी को अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है। इस बात की जानकारी खुद प्रियंका ने अपने एक्स हैंडल पर दी है। 

भाई को दी शुभकामनाएं

प्रियंका गांधी ने एक्स पर लिखा है कि 'मैं बड़े चाव से उत्तर प्रदेश में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के पहुंचने का इंतजार कर रही थी, लेकिन बीमारी की वजह से मुझे आज ही अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। थोड़ा बेहतर होते ही मैं यात्रा में जुड़ूंगी। तब तक के लिए चंदौली-बनारस पहुंच रहे सभी यात्रियों, पूरी मेहनत से यात्रा की तैयारी में लगे उत्तर प्रदेश के मेरे सहयोगियों और प्यारे भाई को शुभकामनाएं देती हूं।'

कांग्रेस नेताओं का दावा है कि बनारस की यात्रा में जनता की भीड़ दो से ढाई लाख के बीच रहेगी। कल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडेय और कांग्रेस नेता पीएल पुनिया बनारस पहुंचे। उन्होंने चंदौली, भदोही और वाराणसी में भारत जोड़ो न्याय यात्रा की तैयारियों का जायजा लिया। 

अविनाश पांडेय ने कहा कि इस यात्रा से प्रदेश की राजनीति को नया मोड़ मिलेगा। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने बताया कि इंडिया गठबंधन से सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य बनारस में यात्रा में शामिल होंगे। बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने के बाद राहुल गांधी गोदौलिया चौराहे पर जनता को संबोधित भी करेंगे।


Suggested News