बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

लम्बी छुट्टी पर गए मगध विवि के कुलपति राजेंद्र प्रसाद, प्रोफ़ेसर वी एन सिंह को मिला प्रभार

लम्बी छुट्टी पर गए मगध विवि के कुलपति राजेंद्र प्रसाद, प्रोफ़ेसर वी एन सिंह को मिला प्रभार

BODHGAYA : मगध विश्वविद्यालय के प्रोवीसी प्रो विभूति नारायण सिंह ने बुधवार को कुलपति का प्रभार ग्रहण किया। कुलपति प्रो राजेंद्र प्रसाद के लम्बे चिकित्सीय अवकाश पर जाने के बाद कुलाधिपति ने प्रोवीसी प्रो विभूति नारायण सिंह को प्रभारी बनाया है। कुलाधिपति कार्यालय से मंगलवार को देर शाम इस आशय का आदेश जारी किया गया था। 

उक्त आदेश के आलोक में विश्वविद्यालय द्वारा अधिसूचना जारी किया गया और उन्होंने प्रभार ग्रहण किया। कुलाधिपति कार्यालय से जारी अधिसूचना के अनुसार प्रोवीसी को केवल दैनिक कार्यों का संपादन करना है। कोई भी नीतिगत फैसला या वित्तीय अधिकार नहीं दिया गया है। 

प्रो विभूति नारायण सिंह के कुलपति का प्रभार ग्रहण करने के समय विश्वविद्यालय के अधिकारी, कुलानुशासक प्रो जय नंदन प्रसाद सिंह, कुलसचिव डॉ पी के वर्मा, शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ मो एहतेशाम खान, सचिव डॉ भारत भूषण, प्रो देवेंद्र कुमार सिंह, प्रो राम विलास सिंह, विवि अभियंता निरंजन कुमार, डॉ रति कांत दास, डॉ अंजनी कुमार घोष, गया कॉलेज के प्राचार्य डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा, डॉ अमर नाथ पाठक, अमितेश प्रकाश, चौधरी रमण किशोर, गणेश प्रसाद सिंह आदि मौजूद थे।

बोधगया से संतोष कुमार की रिपोर्ट 

Suggested News