पटना सिविल कोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

धमकी की सूचना के बाद सुरक्षा एजेंसियां मामले की गंभीरता से जांच में जुट गई हैं। कोर्ट परिसर की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जा रही है। हालांकि, धमकी किस माध्यम से दी गई है और इसके पीछे किसका हाथ है

Patna Civil Court
Patna Civil Court - फोटो : news4nation

Bihar News :  बिहार की राजधानी पटना से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। पटना सिविल कोर्ट को शुक्रवार को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिलने की सूचना से हड़कंप मच गया है। धमकी की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक महकमा अलर्ट हो गया है। सुरक्षा के मद्देनजर कोर्ट परिसर में सतर्कता बढ़ाए जाने की संभावना है।


धमकी की सूचना के बाद सुरक्षा एजेंसियां मामले की गंभीरता से जांच में जुट गई हैं। कोर्ट परिसर की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जा रही है। हालांकि, धमकी किस माध्यम से दी गई है और इसके पीछे किसका हाथ है, इसकी विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है।


लगातार इस तरह की धमकियों से कोर्ट की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। अधिकारियों की ओर से विस्तृत जानकारी का इंतजार है। फिलहाल इस घटना को लेकर कोर्ट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बरती जा रही है।

अनिल की रिपोर्ट