बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पूर्णिया में विकसित भारत संकल्प अभियान के तहत कार्यक्रम का हुआ आयोजन, भारत सरकार के बड़े अधिकारी ने योजनाओं की दी जानकारी

पूर्णिया में विकसित भारत संकल्प अभियान के तहत कार्यक्रम का हुआ आयोजन, भारत सरकार के बड़े अधिकारी ने योजनाओं की दी जानकारी

PURNEA : पूर्णिया के झुन्नी कला और गढ़िया बलवा पंचायत में आज विकसित भारत संकल्प अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर भारत सरकार के वित्त विभाग के संयुक्त सचिव बलदेव पुरुषार्थ भी शामिल हुए। 

बलदेव पुरुषार्थ ने लोगों को जहां केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। वहीं भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र और विश्व का सबसे नंबर वन राष्ट्र बनाने का संकल्प दिलाया। 

उन्होंने कहा कि विकसित भारत अभियान पिछले दो माह से हर पंचायत में चलाई जा रही है। इसके माध्यम से लोगों को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। सरकार की योजना धरातल तक पहुंचे यही इसका मुख्य मकसद है। जिन लाभुको को लाभ नहीं मिल रहा है शिविर लगाकर उन्हें लाभ दिलाया जा रहा है। 

वहीं झुन्नी कला के मुखिया कुंदन कृष्णन ने कहा कि उनके पंचायत में सरकार की योजनाओं का लाभ 80% तक धरातल तक पहुंच रहा है। लोग इसे लाभान्वित भी हो रहे हैं। जहां कोई परेशानी होती है तो वह खुद लोगों की मदद करते हैं।

पूर्णिया से अंकित कुमार झा की रिपोर्ट

Suggested News