बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

वादा तेरा वादा.....पीएम मोदी की झूठ से ऊबी देश की जनता, तेजस्वी यादव ने बिहार के लोगों से की खास अपील, पूछिए सवाल

वादा तेरा वादा.....पीएम मोदी की झूठ से ऊबी देश की जनता, तेजस्वी यादव ने बिहार के लोगों से की खास अपील, पूछिए सवाल

PATNA: वादा तेरा वादा...वादे पर मारा गया ये सीधा-साधा देश हमारातेजस्वी यादव ने एक बार फिर गाना गाकर पीएम मोदी पर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव ने कहा है कि, बिहार की जनता ने सोच लिया है कि इस बार बीजेपी को सत्ता से बाहर करना है और केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनाना है। दरअस, लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज है। पक्ष विपक्ष एक दूसरे पर जोरदार हमला बोल रहे हैं। एक ओर जहां एनडीए की ओर से बिहार में ताबड़तोड़ रैलियां की जा रही है तो वहीं दूसरी ओर महागठबंधन की ओर से चुनावी प्रचार का मोर्चा तेजस्वी यादव ने संभाला हुआ है।

तेजस्वी यादव का बड़ा हमला 

तेजस्वी यादव ना सिर्फ चुनावी सभा कर पीएम मोदी पर हमला बोल रहे हैं। बल्कि सोशल मीडिया को भी वो पीएम मोदी और केंद्र सरकार के खिलाफ इस्तेमाल कर रहे हैं। तेजस्वी एक के बाद एक ट्विट कर पीएम मोदी पर हमला बोल रहे हैं। वहीं राजद सुप्रीमो लालू यादव भी मोदी सरकार पर जमकर ट्विटर वार कर रहे हैं। इसी कड़ी में एक बार फिर तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी पर हमला बोला है। तेजस्वी यादव ने कहा कि, वादा तेरा वादा...वादे पर मारा गया ये सीधा-साधा देश हमारा, गाना गाकर जनता पीएम मोदी से सवाल पूछ रही है। बिहार के साथ सौतेला व्यवहार क्यों किया गया। पीएम ने दरभंगा में लिए क्या किया। मखाना की खेती, चीनी मिल कुछ नहीं बनाए, जिसका वादा किए थे।  

प्रधानमंत्री के झूठे वादे से ऊबी देश की जनता

उन्होंने कहा कि, देश की जनता ऊब चुके हैं प्रधानमंत्री के झूठे वादे से... लोग कह रहे हैं कि प्रधानमंत्री अब सच बोलिए। बिहार को विशेष राज्य का दर्जा कब देंगे। उन्होंने कहा कि, भाजपा बड़का झूठा पार्टी है। बिहार ने तय कर लिया है कि इस बार मोदी को हटाना है और   केंद्र में इंडिया की सरकार बनाना है। वहीं तेजस्वी यादव ने ट्विट कर बिहार की जनता से कहा है कि, आप स्वयं से यह सवाल पूछना और स्वयं को उत्तर देना कि आपने - 𝟐𝟎𝟏𝟒- 𝐍𝐃𝐀 को 𝟒𝟎 में से 𝟑𝟑 सीटें दी। 𝟐𝟎𝟏𝟗- 𝐍𝐃𝐀 को 𝟒𝟎 में से 𝟑𝟗 सीटें दी। लेकिन उन्होंने आपके लिए क्या किया?

10 वर्षों में बिहार को क्या मिला

तेजस्वी ने कहा कि, 𝟏𝟎 वर्षों से ऊपर-नीचे 𝐃𝐨𝐮𝐛𝐥𝐞 𝐄𝐧𝐠𝐣𝐧𝐞 सरकार रही। लेकिन मोदी के आने से क्या आपको नौकरी मिली? मोदी ने 𝟏𝟎 वर्षों में आपके गाँव को क्या दिया?  मोदी ने 𝟏𝟎 वर्षों में आपके जिला और क्षेत्र को क्या दिया? मोदी ने क्या आपके गाँव के स्कूल को अपग्रेड किया?  मोदी ने क्या आपके गाँव में हॉस्पिटल बनवाया? मोदी ने क्या आपके जिला और क्षेत्र में उद्योग लगवाया? 𝟏𝟎 वर्षों में क्या कोई बड़ा निवेश बिहार के लाए?  𝟏𝟎 वर्षों में जितना निवेश और विकास गुजरात का हुआ उतना बिहार में क्यों नहीं हुआ? तेजस्वी यादव ने बिहार की जनता से अपील की है कि इसका जवाब दें और खुद समझे की 10 वर्षों में पीएम ने बिहार के लिए क्या किया है।  

Suggested News