बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सीएम नीतीश के खिलाफ बीजेपी नेताओं का विरोध प्रदर्शन जारी, पटना में दिया धरना, बेतिया में भागीरथी देवी ने साधा निशाना

सीएम नीतीश के खिलाफ बीजेपी नेताओं का विरोध प्रदर्शन जारी, पटना में दिया धरना, बेतिया में भागीरथी देवी ने साधा निशाना

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एनडीए से अलग होने के बाद बीजेपी की ओर से लगातार इसका विरोध किया जा रहा है। पार्टी के तमाम नेता और कार्यकर्ता इसके लिए नीतीश कुमार जमकर खरी खोटी सुना रहे हैं। इसी कड़ी में आज पटना के बिक्रम में शहीद चौक पर धरना आयोजित किया गया। जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गयी।


वहीँ भाजपा नेता मंटू शर्मा ने कहा की एनडीए की सरकार में पार्टी की ओर से नीतीश कुमार की हरसंभव सहयोग किया गया। लेकिन जनादेश का अपमान करते हुए उन्होंने महागठबंधन का दामन थाम लिया। अब उनके मन में प्रधानमन्त्री बनने की इच्छा हो गयी है। लेकिन देश की जनता नरेन्द्र मोदी पर विश्वास करती है। जिससे उनका प्रधानमन्त्री बनना नामुमकिन है। मौके पर पूर्व मंत्री देवेश चन्द्र ठाकुर भी मौजूद थे।  

वहीँ बगहा में रामनगर प्रखंड कार्यालय के समक्ष भाजपा कार्यकर्ता के साथ रामनगर की पद्म श्री से पुरस्कृत भाजपा विधायक भागीरथी देवी के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया गया। इसमे विधायक समेत पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने नीतीश कुमार के राजद के साथ मिलकर सरकार बनाने की आलोचना की। इसके लिए उनकों जमकर कोसा भी। साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे भी लगाये।

इस दौरान बीजेपी विधायक भागीरथी देवी ने नीतीश कुमार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा की नीतीश कुमार पलटू चाचा के साथ साथ बहुत बड़े नशे बाज़ है। दिन पर चांदी के चिलम से गंजा पीते है और बिना गांजा पिए विधानसभा मे जाते भी नहीं है। साथ ही यह भी बोली की खुद सरकार मे रह कर दारू बेचवाते है और गरीब निर्दोष को जेल भिजवाते है।

बेतिया से आशीष की रिपोर्ट 

Suggested News