बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

राहुल गांधी की असम में यात्रा रोके जाने को लेकर लखनऊ में विरोध प्रदर्शन, मुख्यमंत्री हिमंत विश्वा शर्मा को बताया कायर

राहुल गांधी की असम में यात्रा रोके जाने को लेकर लखनऊ में विरोध प्रदर्शन, मुख्यमंत्री हिमंत विश्वा शर्मा को बताया कायर

LUCKNOW : राजधानी लखनऊ के परिवर्तन चौराहे पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जमकर बवाल काटा असम में राहुल गांधी की यात्रा को रोकने के विरोध में सैकड़ो कांग्रेसी कार्यकर्ता परिवर्तन चौराहे पर धरने पर बैठ गए। पुलिस ने बैरगेडिंग लगाकर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को रोका उसके बाद सभी कार्यकर्ताओं में बस में भरकर ले गई.. कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जमकर बवाल काटा। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने असम के सीएम हिमंत विश्वा शर्मा पर हमला करते हुए उनकी इस हरकत को कायरना करार दिया। उनका आरोप था कि भाजपा लोगों की धार्मिक स्वतंत्रता को खत्म करना चाहती है। उनकी गवर्नेंस न सिर्फ केंद्र में फेल है, बल्कि राज्यों में भी नाकाम साबित हो रही है।

बता दें राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा असम तक पहुंच गई है. ऐसे में राहुल गांधी बोर्दोवा थान पर गए तो उन्हें बाहर ही रोका गया. क्योंकि वहां कि प्रबंधन समिति का कहना है कि राहुल गांधी तीन बजे के बाद ही वहां जाए न कि अयोध्या राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान जाए।

 इस बीच राहुल धरना पर बैठ गए... राहुल गांधी की यात्रा को रोके जाने के बाद देश भर में बवाल मचा हुआ है कांग्रेसी कार्यकर्ता सड़क पर उतर सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं और हंगामा कर रहे हैं राजधानी लखनऊ में भी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया।

REPORTED BY ASIF KHAN

Suggested News