बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अग्निपथ पर दूसरे दिन भी शुरू हुआ विरोध, आरा के बिहिया स्टेशन का स्टोर रूम फूंका, ट्रैक को भी पहुंचाया नुकसान

अग्निपथ पर दूसरे दिन भी शुरू हुआ विरोध, आरा के बिहिया स्टेशन का स्टोर रूम फूंका, ट्रैक को भी पहुंचाया नुकसान

ARA : अग्निपथ योजना को लेकर बिहार में युवाओं का गुस्सा कम होता नजर नहीं  आ रहा है। जहां प्रदेश के लगभग सभी जिलों में सरकार की नई योजना को लेकर हिंसक प्रदर्शन किए गए और ट्रेनों में आगजनी की गई। वहीं यह सिलसिला शुक्रवार सुबह से एक बार फिर शुरू हो गया है। भोजपुर जिले के आरा से सटे बिहिया स्टेशन पर आज सुबह सुबह सैकड़ों की संख्या में जुटे युवाओं ने पत्थरबाजी शुरू कर दी और स्टेशन के स्टोर रूम में आग लगा दी। 

बताया गया कि आरा- बक्सर रेलखंड पर भोजपुर के बिहिया स्टेशन पर शुक्रवार की सुबह से बवाल हो रहा है। प्रदर्शनकारियों ने रेल, सिविल पुलिस और आरपीएफ पर पथराव किया है। इसमें बिहिया के प्रभारी थानाध्यक्ष राम स्वरूप राम के पैर में चोटें आई हैं। इस दौरान स्टोर रूम में आग लगा दी गई। देखते ही देखते स्‍टोर रूम धू-धू कर जल उठा। वहीं प्रदर्शनकारियों ने पैनल के फोन का तार तोड़ दिया। साथ ही ट्रैक के दर्जनों कलैंप खोले दिये। प्रदर्शन की वजह से यहां ट्रेनों का परिचालन रोक दिया गया है। 

बता दें कि कल जिस तरह से प्रदर्शनकारी सड़क और रेलवे स्टेशनों में हंगामा किया था, उसके बाद से सभी जगहों पर आज फिर से वैसी ही स्थिति उत्पन्न होने की स्थिति की संभावना जताई जा रही है। जिसके बाद पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों को अलर्ट रहने का निर्देश दिया है। गुरुवार को पहले से प्रदर्शन  को लेकर अलर्ट नहीं रहने के  कारण काफी नुकसान उठाना पड़ा था।

Suggested News