बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बेटी की छेड़खानी का विरोध करना महिला को पड़ा भारी, अपराधियों ने मारी गोली, मौत

बेटी की छेड़खानी का विरोध करना महिला को पड़ा भारी, अपराधियों ने मारी गोली, मौत

डेस्क...  राजधानी के बाढ़ में एक महिला की गोली मारकर हत्या कर देने का मामला आया है। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल व्याप्त हाे गया है। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक मृतक महिला को अपनी बेटी के साथ छेड़खानी का विरोध भारी पड़ गया और इसके बाद आरोपियों ने घटना को अंजमा दिया है। 

बताया जाता है कि महिला तंबू लगाकर चटाई बेचने का काम करती थी। पिछले कुछ दिनों से महिला की बेटी के साथ लगातार छेड़खानी की बात सामने आ रही थी, जिसके बाद एक दिन इसी घटना को लेकर महिला ने विरोध जताया। जिस पर अपराधियों ने महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना बख्तियारपुर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। 

Suggested News