बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

थप्पड़ मारने की दी सजा : जीजा ने साली से रेप करने के बाद की बेरहमी, हैवानियत ऐसी कि लाश से भी किया दुष्कर्म

थप्पड़ मारने की दी सजा : जीजा ने साली से रेप करने के बाद की बेरहमी, हैवानियत ऐसी कि लाश से भी किया दुष्कर्म

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर जिले से रेप और दुष्कर्म की ऐसी घटना सामने आई है, जिसमें हैवानियत की सारी हदें पार कर दी गई है। यहां रिश्ते में जीजा लगनेवाले युवक ने साली से न सिर्फ दुष्कर्म किया, बल्कि लोढ़ा से सिर कूचलकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। हद तो यह हो गई कि हत्या के बाद भी उसने लाश से दोबारा दुष्कर्म किया। बाद में आरोपी जीजा ने मामले को डायवर्ट करने के लिए घर के सामान को तितर-बितर कर डकैती का रूप देने का प्रयास किया। कुछ आभूषण भी लूट लिए।  पुलिस ने बुधवार देर रात आरोपी बहनोई शौकत को गिरफ्तार कर लिया। 

साली ने पंचायत में मारा था थप्पड़

मामला जिले के कटरा थाने से जुड़ा हुआ है।  गिरफ्तार जीजा का नाम शौकत बताया गया है। उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद शौकत ने बताया, 'बीवी से अनबन चलने के बाद गांव में पंचायत हुई थी। भरी पंचायत में मेरी साली ने मुझे थप्पड़ लगाया और जलील किया। उसी समय हमने उसको सबक सिखाने की बात ठान ली। मंगलवार को यह वारदात तब हुई जब युवती के परिजन उसकी भाभी की डिलीवरी के कारण दरभंगा हॉस्पिटल में थे। रात 9:30 बजे हम ससुराल पहुंचे तो साली अकेली थी। उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर लोढ़ा से मार कर उसका दांत तोड़ दिया। दुष्कर्म के बाद पहचान छिपाने के लिए लोढ़ा से सिर कूचकर हत्या कर दी। पुलिस ने उसके घर से ही मृतका का मोबाइल और लोढ़ा बरामद किया है। 

मरने के बाद भी उसके साथ दुष्कर्म किया। चांदी का पायल व कुछ और आभूषण लेकर सुबह 4 बजे ससुराल से निकल गए। ताकि लोग यह समझें कि अकेली पाकर घर में अपराधियों ने डकैती कर इस घटना को अंजाम दिया।' घटना के बाद परिजन दरभंगा से भागे-भागे घर पहुंचे। 

पुलिस को था संदेह

दुष्कर्म के बाद लूटपाट के बावजूद पुलिस को वारदात में किसी करीबी की भूमिका पर संदेह था। छानबीन के दौरान पुलिस को सुराग मिला कि कुछ माह पहले मृतका के बहनोई ने सबक सिखाने की धमकी दी थी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी जीजा को पकड़कर सख्ती दिखाई तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया।

गांव में पुलिस कर रही कैंप

पुलिस ने किशोरी के शव को कब्जे में लेकर एसकेएमसीएच में पोस्टमॉर्टम कराया। पोस्टमॉर्टम में दुष्कर्म का प्रथम साक्ष्य मिला है। हालांकि, इसकी पुष्टि के लिए वैजाइना स्वाब को जांच के लिए लैब में भेजा गया है। घटना के बाद से पूरे गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस गांव में कैंप कर रही है।


Suggested News