बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पूर्णिया की बेटी रिशा रानी मौर्य ने जिले का नाम किया रौशन, नीट परीक्षा में 811 अंक लाकर मारी बाजी

पूर्णिया की बेटी रिशा रानी मौर्य ने जिले का नाम किया रौशन, नीट परीक्षा में 811 अंक लाकर मारी बाजी

PURNEA : पूर्णिया की बेटी रिशा रानी मौर्य ने ऑल इंडिया नीट परीक्षा में 811 अंक प्राप्त कर पूर्णिया का नाम रोशन किया है। रिशा ने बताया कि कड़ी मेहनत एवं माता पिता के मार्गदर्शन एवं शिक्षकों के सही दिशा निर्देश का यह फल है। रिशा रानी ने यह सफलता दूसरी बार मे हासिल की है, इसके साथ ही उसका डॉक्टर बनने का सपना साकार हो गया। रिशा के पिता अवधेश कुमार मंडल ने बताया रिशा बचपन से ही पढने में तेज थी। उन्होंने बताया कि दसवीं तक मिलिया कान्वेंट में शिक्षा हासिल की, उसके बाद झारखंड से इंटर की। पढ़ाई की लालसा देखते हुए कोटा एलएन में दाखिला दिलाया, जिसके बाद यह सफलता हासिल की है।

रिशा की माँ रानी कुमारी अपनी बेटी की सफलता से खुश है। रिजल्ट आते ही बेटी का मुंह मीठा कराया। उन्होंने बताया कि कोटा में रहते हुए भी वह हमेशा अपने बैच में टॉपर रही है। आपको बता दे कि रिशा के पिता कृषि विभाग में कर्मचारी है। उन्हें एक पुत्र और एक पुत्री है। छठ पोखर स्थित आवास में पड़ोसी आकर बधाईया दे रहे है।

रिशा को बधाई देते हुए खुदरा खाद बीज बिक्रेता संघ के प्रदेश अध्यक्ष निरंजन कुशवाहा ने कहा कि वे इस परिवार के करीब है। उन्होंने देखा कि कभी बेटा और बेटी में फर्क नहीं किया गया। बेटी को भी उसी तरह तन मन धन से पढ़ाया गया। रिशा ने जो आज यह उपलब्धि हासिल की है, इससे पूर्णिया के बेटियो को सीख मिलेगा और अभिभावक भी बेटियों को आगे बढ़ाएंगे। सच मे अवधेश मंडल बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के सपने को साकार कर रहे है।

Suggested News