बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

देश के आर्थिक स्थिति की सुधार में लगेंगे चार साल, पूर्व वित्त मंत्री ने किया दावा

देश के आर्थिक स्थिति की सुधार में लगेंगे चार साल, पूर्व वित्त मंत्री ने किया दावा

PURNEA : भारत सरकार के पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने गिरते जीडीपी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा की देश के आर्थिक स्थिति को सुधरने में कम से कम चार साल लग जायेंगे. अपने वित्त मंत्रित्व कार्यकाल का उल्लेख करते हुए यशवंत सिन्हा ने कहा की हमारे समय में भी देश बड़ी आर्थिक मंदी आयी थी, लेकिन हमने कभी घुटने नहीं टेके. 

पुर्णिया पहुंचे यशवंत सिन्हा ने प्रेस से मुखातिब होते हुए बताया कि वर्तमान स्थिति में जीडीपी का गिरना देश को बहुत पीछे ले गया है. स्थिति सुधरने में कम से कम 3 से 4 साल लग जाएंगे. 

स्थिति कैसे वापस सुचारू ढंग से पटरी पर आए. इसकी चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि बाज़ार में डिमांड कम है. जिस वजह से उत्पादन रुका हुआ है. बाजार की आर्थिक स्थिति खराब है. 

उन्होंने कहा की आवश्यकता है बाजार में डिमांड प्रोसेस को बढ़ाया जाए, जिससे देश का आर्थिक पहिया रुके नहीं. लेकिन सरकार इन बातों पर ध्यान नहीं दे रही और मुद्दे को भटका कर गुमराह कर रही है. 

पूर्णिया से तहजीब की रिपोर्ट 



Suggested News