बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

राजद विधायक ने ईस्ट इंडिया से की रिलायंस की तुलना, कहा - पहले वो शोषण कर रही था, अब यह कर रही परेशान

राजद विधायक ने ईस्ट इंडिया से की रिलायंस की तुलना, कहा - पहले वो शोषण कर रही था, अब यह कर रही परेशान

दरभंगा। शिवहर से राजद के विधायक और आनंद मोहन के पुत्र चेतन आनंद रिलायंस की तुलना अंग्रेजों के ईस्ट इंडिया कंपनी से की है। उन्होंने कहा है कि पहले भारत की जनता इस विदेशी कंपनी से परेशान थी, अब रिलायंस इंडिया से परेशान है।  उन्होंने कहा कि हमने बचपन में किताबों में पढ़ते थे कि अंग्रेज किसानों से कांट्रेक्ट फार्मिंग कराते थे। अब यही काम केंद्र की मोदी सरकार रिलायंस के साथ मिलकर कर रही है। 

दरभंगा में एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए राजद विधायक ने केंद्र सरकार और राज्य सरकार पर हमला करते हुए कहा कि चुनाव से पहले इन्होंने 19 लाख रोजगार की बात की लेकिन रोजगार कैसे उत्पन्न होगा उसकी चिंता उन्हें नहीं है यदि मिथिला में रोजगार की बात की जाए तो   चीनी मिल और पेपर मिल जिससे रोजगार का सृजन हो सकता है वह बंद पड़े हुये हैं लेकिन उनको चालू करने का उनके पास कोई एजेंडा नहीं है।

दरभंगा एयरपोर्ट को लेकर किया सवाल

विधायक चेतन आनंद ने कहा दरभंगा एयरपोर्ट की शुरुआत महाराजा रामेश्वर सिंह ने की थी, लेकिन यहां उनका नाम गायब है। एक वक्त था जब दरभंगा एयरपोर्ट राज्य में सबसे अच्छा माना जाता था। अंग्रेज भी इसकी तारीफ करते थे।  वही दरभंगा में  अब जो एयरपोर्ट बना है, वहां सुविधाएं नहीं है।  देश  में सबसे खराब  एयरपोर्ट दरभंगा का ही माना जा रहा है।  हमें चिंता है दरभंगा में एम्स की तो घोषणा हो गई है ऐसा नहीं  एम्स तो बने लेकिन वहां डॉक्टरों की ही व्यवस्था  न हो ।


 

Suggested News