बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

राबड़ी देवी ने गिरिराज को बताया बकवास मास्टर, बोलीं- अभी मेरे घर में जितनी गायें उतनी इनकी 7 पुश्तों ने नहीं पाली होगी

राबड़ी देवी ने गिरिराज को बताया बकवास मास्टर, बोलीं- अभी मेरे घर में जितनी गायें उतनी इनकी 7 पुश्तों ने नहीं पाली होगी

PATNA: बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर हमला बोला है। राबड़ी देवी ने ट्वीट कर गिरिराज सिंह को बकवास मास्टर बताते हुए पूछा है कि इनके घर में कितनी गाय है? राबड़ी देवी कहा कि अभी मेरे घर में जितनी गायें है उतनी मिलाकर इनकी 7 पुश्तों ने भी नहीं पाली होंगी।

राबड़ी देवी ने आगे कहा कि मोदी सरकार के ऐसे नवरत्नों ने ही तो देश, संविधान और अर्थव्यवस्था का बेडा गर्क कर दिया है। रोज़गार पैदा करने की फैक्ट्री क्यों नहीं लगाते?

बता दें कि केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के फायरब्रांड नेता गिरिराज सिंह ने रविवार को कहा था कि हम गाय पैदा करने की फैक्ट्री लगा देंगे। उन्होंने कहा कि आनेवाले समय में तकनीक के जरिए केवल बछिया पैदा होंगी। इससेमॉब लिंचिंग की घटनाएं भी रुकेंगी और किसानों को फायदा होगा। 

उन्होंने कहा कि 2025 हिंदुस्तान में 10 करोड़ बछिया होगी। आज दूध उत्पादन का वैल्यू एडिशन जो 26 से 27 प्रतिशत है उसे 50 प्रतिशत तक ले जाने का लक्ष्य हमने रखा है। इसी को लेकर राबड़ी देवी ने हमला बोला है।

Suggested News