बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अश्विनी चौबे से राबड़ी देवी ने गुस्से में पूछा, अपनी बहन-बेटी को घूंघट में रखते हो क्या?

अश्विनी चौबे से राबड़ी देवी ने गुस्से में पूछा, अपनी बहन-बेटी को घूंघट में रखते हो क्या?

पटना: अश्विनी चौबे के घूंघट वाले बयान के बाद सियासत तेज़ हो गयी है. राबड़ी देवी उनके इस बयान के बाद शनिवार से लगातार अश्विनी चौबे के खिलाफ ट्वीट कर रही हैं. इसी कड़ी में उन्होंने एक और ट्वीट की हैं 

राबड़ी देवी ने अपने ट्वीट में लिखा है. इनके घर और पार्टी में जो महिलाएँ है उनके साथ ये लोग ऐसा ही सलूक करते है। संघी भाजपाई घोर महिला विरोधी है इसलिए आजतक कोई महिला संघ प्रमुख नहीं बनी है।चौबे जी, ने समस्त महिलाओं का अपमान किया है। चौबे जी, अपनी बहन-बेटी को घूँघट में रखते हो क्या? चुनावों में इतनी बेशर्मी ठीक नहीं।

सीतामढ़ी में केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को घूँघट में रहने की नसीहत दे डाली थी। उनके इस बयान के बाद सियासत गर्म हो गयी. अश्विनी चौबे पर पलटवार करते हुए राबड़ी देवी ने भी कई ट्वीट किये। 

Suggested News