बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

राबड़ी देवी का PM मोदी पर तंज, कहा- गरीब के आह बेकार ना जाई अबकी बार इनका के मजा चखाई

राबड़ी देवी का PM मोदी पर तंज, कहा- गरीब के आह बेकार ना जाई अबकी बार इनका के मजा चखाई

पटना : बिहार की पूर्व सीएमुख्यमंत्री राबड़ी देवी इन दिनों ट्विटर पर सक्रीय हैं. राबड़ी देवी इन दिनों  भोजपुरी में ट्वीट कर केंद्र की मोदी सरकार और बिहार की नीतीश सरकार पर हमला बोल रही हैं. राबड़ी देवी ने एक बार फिर शुक्रवार को भी ट्वीट कर रसोई गैस की कीमतों में इजाफे को लेकर पीएम मोदी पर हमला बोला है. 

राबड़ी देवी ने अपने ट्वीट में लिखा है कि 'ई हवा-हवाई सरकार गरीब के गैस के कनेक्शन दे के आपन पीठ थपथपलईस बाकी दुबारा गैस भरवावे के कौनो इंतजाम नईखे कईलस और कोढ में खाज के काम करता।गैस के 1100 रू दाम बढ़ा के रसोईघर के बदरंग कर देलस। गरीब के घर में लागल सिलिंडर धईल रह गेईल। गरीब के आह बेकार ना जाई अबकी बार इनका के मजा चखाई।'

बता दें कि इस से पहले राबड़ी देवी ने ट्वीट कर कहा था कि 'हरदम तोता के तरह राष्ट्र के रट लगईले बा बाकी केहू के रोजी रोजगार के अवसर नईखे कईले। एकरा से केहू के विकास नईखे भईल। केतना गरीब आपन बच्चा के अनाज के अभाव में पानी पिला के सुतावाता। केतना लईका रोजगार के अभाव में तथा केतना गरीब किसान मजदूर आत्महत्या कर लेलस।ई गरीब की आह बेकार ना जाई.'


Suggested News