बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

'फालतू की बात कर रहे राहुल गांधी', सीएम नीतीश ने तेजस्वी यादव को बच्चा बताकर खूब लताड़ा, लालू राज पर आगबबूला

'फालतू की  बात कर रहे राहुल गांधी', सीएम नीतीश ने तेजस्वी यादव को बच्चा बताकर खूब लताड़ा, लालू राज पर आगबबूला

PATNA: सीएम नीतीश कुमार महागठबंधन से नाता तोड़ कर एनडीए का दामन थाम लिया है। वहीं एनडीए में शामिल होने के बाद एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक्शन में आ गए हैं। इसी कड़ी में बुधवार की सुबह अचानक नीतीश कुमार पुलिस मुख्यालय (पटेल भवन) पहुंच गए। यहां उन्होंने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। इससे पहले महागठबंधन की सरकार में क्राइम को लेकर बीजेपी लगातार हमला कर रही थी। जंगलराज की बात कह रही थी। नीतीश कुमार सुशासन की सरकार के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में एक बार फिर बिहार में क्राइम कंट्रोल को लेकर वो एक्शन में दिख रहे हैं।

वहीं इस दौरान सीएम ने मीडियाकर्मियों से बातचीत के दौरान राहुल गांधी के बयान पर भी प्रतिक्रिया दी है। दरअसल, राहुल गांधी ने कहा था कि जातिगत गणना हमारे कहने पर नीतीश कुमार ने कराई थी। इसपर सीएम नीतीश ने राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए कहा कि, वह फालतू बात कर रहे हैं। यह बिल्कुल गलत बात है। वह झूठी क्रेडिट ले रहे हैं। जातिगत गणना हमने कराया था। 

मुख्यमंत्री ने लालू परिवार पर निशाना साधाते हुए कहा कि, 2005 से पहले बिहार की हालत क्या थी कोई निकलता नहीं था। घरों से सड़कों की हालत क्या थी? कहीं कोई पूल पुलिया नहीं बनता था। हम आए तो कितना काम किए। यह सब हमारे समय में हुआ है। यह हमारे सात निश्चय पार्ट 2 में था। वहीं इंडिया एलायंस को लेकर सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि अब क्या होगा नहीं होगा हमसे मत पूछिए। हम तो बोले थे कि नाम भी दूसरा रखिए लेकिन यह लोग नाम दूसरा रख दिया हम तो पहले भी कहे थे की सीट बटवारा करें अब पूछिए यह लोग कुछ कर ही नहीं रहा था सीट भी नहीं बांट रहा था। हम तो बहुत काम किए हैं हमेशा काम करते रहते हैं। आज भी हम सरदार पटेल भवन पहुंचे और यहां पर और हमने विस्तार किया।

इसी दौरान तेजस्वी यादव का नाम लिए बिना कहा कि अभी वह बच्चा है, उसको क्या पता है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि टीचर भर्ती को लेकर जो क्रेडिट लिया जा रहा है बिल्कुल गलत है। वह मेरा विजिन था। उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि बिहार के विकास के लिए हम लगातार काम कर रहे हैं। और इसी विकास को आप लोग दिखाइए।

Suggested News