बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

किसानों से संवाद के बाद बोले राहुल गांधी : मोदी सरकार से उठ गया किसानों का भरोसा

किसानों से संवाद के बाद बोले राहुल गांधी : मोदी सरकार से उठ गया किसानों का भरोसा

N4N DESK  : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी ने ये कृषि विधेयक को लेकर बड़ी बात कही है. राहुल गांधी ने कहा है कि नए कृषि कानून हमारे किसानों को गुलाम बना देंगे. राहुल गांधी ने  किसान संगठनों द्वारा आहूत ‘भारत बंद' का समर्थन करते हुए शुक्रवार को विभिन्न राज्यों के कई किसानों के साथ डिजिटल संवाद किया और दावा किया कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर कृषकों को रत्ती भर भरोसा नहीं है. 

उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि संसद से पारित कृषि संबंधी विधेयक देश के किसानों को गुलाम बना देंगे. किसानों से बातचीत का वीडियो शेयर करते हुए राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘ किसानों से बातचीत करके एक बात साफ़ हो गयी कि उन्हें मोदी सरकार पर रत्ती भर भी भरोसा नहीं है. किसान भाइयों की बुलंद आवाज़ के साथ हम सब की आवाज़ भी जुड़ी है और आज पूरा देश मिलकर इन कृषि क़ानूनों का विरोध करता है.'' कांग्रेस नेता के साथ डिजिटल संवाद में महाराष्ट्र, बिहार, हरियाणा और कुछ अन्य राज्यों के किसान शामिल हुए. 

इससे पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने एक अन्य ट्वीट में दावा किया, ‘‘एक त्रुटिपूर्ण जीएसटी ने सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग को बर्बाद कर दिया. नए कृषि कानून हमारे किसानों को गुलाम बना देंगे.''

वहीं पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी नेभी किसानों के प्रदर्शन का समर्थन किया और आरोप लगाया कि ये कृषि विधेयक ‘ईस्ट इंडिया कंपनी राज' की याद दिलाते हैं. प्रियंका ने ट्वीट किया, ‘‘ किसानों से एमएसपी छीन ली जाएगी. उन्हें ठेके पर खेती के जरिए खरबपतियों का गुलाम बनने पर मजबूर किया जाएगा. न दाम मिलेगा, न सम्मान. किसान अपने ही खेत पर मजदूर बन जाएगा.''

बता दें आज कृषि विधेयक के विरोध में कई किसान संगठनों द्वारा भारत बंद किया गया। किसान संगठनों के इस बंद का बिहार, हरियाणा और पंजाब के कई विपक्षी दलों द्वारा भी समर्थन किया गया। 

Suggested News