बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

राहुल आज से मणिपुर के थोबुल से निकलेंगे भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर, 67 दिन में 6,700 किलोमीटर की करेंगे दूरी तय

राहुल आज से मणिपुर के थोबुल से निकलेंगे भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर,  67 दिन में 6,700 किलोमीटर की करेंगे दूरी तय

DELHI: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को है,इससे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी 14 जनवरी यानी आज से भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर निकल रहे है.ये यात्रा राहुल गांधी की लंबी यात्रा का दूसरा हिस्सा है. पिछली बार जहां यात्रा दक्षिण से उत्तर की ओर हुई थी तो इस बार यह पूर्व से शुरू होकर पश्चिम में समाप्त होगी.राहुल की ये यात्रा  14 जनवरी से मणिपुर के थोबुल से शुरू होकर महाराष्ट्र के मुंबई में मार्च महीने में समाप्त होनी है. इस दौरान यह देश के विभिन्न 15 राज्यों से होकर गुजरेगी. पहले ये यात्रा मणिपुर की राजधानी इंफाल से शुरू होनी थी लेकिन राज्य सरकार से अनुमति ना मिलने के बाद अब यह थोबुल से शुरू हो रही है. भारत जोड़ो न्याय यात्रा को  कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे हरी झंडी दिखाएंगे. बता दे राहुल गांधी'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' प्रारंभ करने से पहले खोंगजोम युद्ध स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे.भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी हर दिन दो सभाओं को संबोधित करेंगे. राहुल प्रत्येक दिन समाज के अलग अलग क्लास  के 20 से 25 लोगों से मिलेंगे. वह सामाजिक संगठनों के सदस्यों के साथ भी बातचीत करेंगे।

कांग्रेस ने शनिवार को कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में रविवार से मणिपुर से शुरू हो रही 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा'चुनावी नहीं.कांग्रेस का कहना है कि 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' कोई चुनावी यात्रा नहीं है, बल्कि देश के लिए न्याय की मांग करना है कांग्रेस राहुल की भारत जोड़ों न्याय यात्रा को वैचारिक यात्रा बता रही है और इसे मोदी सरकार के पिछले 10 साल के ‘अन्याय काल’ के खिलाफ निकाली जा रही है यात्रा बता रही है. तो वहीं राहुल गांधी ने यात्रा पर निकलने से पहले ये भी समझाने की कोशिश की है कि वे भारत जोड़ो न्याय यात्रा किसे इंसाफ दिलाने के लिए कर रहे हैं. 

‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’67 दिन की होगी जो 15 राज्यों और 110 जिलों से होकर गुजरेगी .लोकसभा चुनाव से पहले निकाली जा रही राहुल गांधी की यह यात्रा 67 दिन में 15 राज्यों और 110 जिलों से होकर गुजरेगी.भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के दौरान लगभग 6,700 किलोमीटर की दूरी तय की जायेगी. यात्रा ज्यादातर बस से होगी, कहीं-कहीं पदयात्रा भी होगी.  

बता दें कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सात सितंबर 2022 से 30 जनवरी 2023 तक कन्याकुमारी से कश्मीर तक ‘भारत जोड़ो यात्रा’ निकाली थी. उनकी 136 दिन की इस पदयात्रा में 12 राज्यों और दो केंद्रशासित प्रदेशों के 75 जिलों और 76 लोकसभा क्षेत्रों से गुजरते हुए 4,081 किलोमीटर की दूरी तय की गई थी। 


Suggested News