बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नवादा के मंडल कारा में छापामारी, कैदियों में मचा हड़कंप, एसडीओ के नेतृत्व में कई घंटे चली तलाशी

नवादा के मंडल कारा में छापामारी, कैदियों में मचा हड़कंप, एसडीओ के नेतृत्व में कई घंटे चली तलाशी

नवादा. जिले के मंडल कारा में प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा ताबड़तोड़ छापामारी की गई। मंडल कारा में अधिकारियों की फौज पहुंच गई। शनिवार को सदर एसडीओ, सदर डीएसपी व अन्य अधिकारियों द्वारा ताबड़तोड़ छापामारी की गई। तकरीबन दो घंंटे तक छापेमारी चलती रही। अधिकारियों ने जेल परिसर का कोना-कोना खंगाला। हालांकि कोई आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ। 

इस दौरान सुरक्षा के पुख्‍ता इंतजाम किए गए थे। बताया जाता है कि अचानक अधिकारियों का काफिला मंडल कारा पहुंचा। एसडीओ, डीएसपी समेत अन्‍य अधिकारियों ने जेल में प्रवेश किया। इस दौरान वहां हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने पुरुष, महिला वार्ड, अस्‍पताल समेत पूरे जेल परिसर की तलाशी ली। चप्‍पे-चप्‍पे को खंगाला। इस क्रम में वरीय अधिकारियों ने बंंदियों से भी पूछताछ की। 

जेल मैनुअल के अनुसार मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। सदर एसडीएम उमेश कुमार भारती, सदर एसडीपीओ उपेंद्र प्रसाद, प्रखंड विकास पदाधिकारी अंजनी कुमार, अंचला अधिकारी समेत जिले के पुलिस बल शामिल थे। ताबड़तोड़ अभियान चलाया गया लेकिन कहीं भी किसी भी प्रकार का कोई भी आपत्तिजनक सामान की बराबरी नहीं किया गया है।


Suggested News