बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

खगड़िया में बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त, किसानों की फसल बर्बाद

खगड़िया में बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त, किसानों की फसल बर्बाद

KHAGARIA : खगड़िया में  तेज आंधी के साथ पिछले दो दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश से जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हो गया है। जिले के चौथम और अलौली प्रखंडों में आंधी के साथ हुई तेज बारिश से दर्जनों एकड़ खेतों में लगे धान का फसल बर्बाद हो गया है। किसान अपने फसल की बर्बादी पर खून के आंसू रोने को मजबूर हो गए हैं। फसल की बर्बादी से आहत किसान राज्य सरकार से मुआवजे की मांग कर रहे हैं। 

जबकि बारिश ने गांव से लेकर शहर तक के लोगो को जलजमाव की समस्या से  परेशान कर दिया है। खगड़िया शहर बारिश के पानी से दरिया में तब्दील हो गया है। शहर का स्टेशन रोड से लेकर शहीद प्रभु नारायण चौक का मार्केट पानी-पानी हो गया है। लोगो को मार्केट आने -जाने में जहाँ दिक्कत हो रही है। वहीँ दुकानदारों का दो दिनों से व्यवसाय भी प्रभावित हो गया है। 

स्थानीय लोगो की मॉने तो नगर परिषद इलाके में जलनिकासी की व्यवस्था सही नहीं होने के कारण जलजमाव की समस्या  हमेशा बनी रहती है। नगर परिषद के जनप्रतिनिधि सिर्फ सुविधा देने के नाम पर शहरवासियों को सिर्फ सब्जबाग दिखाते है।

खगडिया से अनिश की रिपोर्ट 

Suggested News