राजभवन-शिक्षा विभाग विवाद जारी, राज्यपाल ने के.के पाठक के आदेश को किया निरस्त, यूनिवर्सिटीज के खातों को लेकर दिया बड़ा आदेश

राजभवन-शिक्षा विभाग विवाद जारी, राज्यपाल ने के.के पाठक के आद

PATNA: बिहार के शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव और राज्यभवन के बीच टकराव जारी है। शिक्षा विभाग के द्वारा बुलाई गई बैठक में शामिल ना होने पर के.के पाठक ने राज्य के सभी विश्वविद्यालयों के बैंक खाते को फ्रीज कर दिया था। साथ ही सभी कुलपतियों पर प्राथमिकी दर्ज करने की तैयारी भी शुरू कर दी थी। इसी बीच राजभवन की ओर से बड़ा आदेश दिया गया है।

दरअसल, राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर के आदेश पर राजभवन ने विश्वविद्यालय के बैंक खातों पर लगी रोक हटाने का आदेश दिया है। बैंकों की शाखों को इससे संबंधित पत्र भी लिखा गया है। राजभवन ने सभी यूनिवर्सिटी के बैंक खातों पर लगी रोक को हटाने का आदेश दिया है। इससे संबंधित पत्र उनके प्रधान सचिव रॉबर्ट एल चोंग्थू ने बैंक की शाखों को पत्र लिखकर खाता को चालू करने का आदेश दिया है। 

मालूम हो कि, शिक्षा विभाग ने 28 फरवरी को बिहार के सभी विश्वविद्यालय के कुलपति, रजिस्ट्रार और परीक्षा नियंत्रकों की बैठक बुलाई थी। राजभवन के आदेश पर कुलपति इस बैठक से दूर रहे। इस पर एक्शन लेते हुए के के पाठक के विभाग ने सभी कुलपतियों का वेतन बंद कर दिया और विश्वविद्यालय के बैंक खातों के संचालन पर रोक लगा दी। केके पाठक के आदेश पर राज भवन ने बड़ा एक्शन लिया है। 

वहीं दूसरी ओर शिक्षा विभाग की ओर से युनिवर्सिटी के कुलपतियों पर एफआईआर दर्ज होने लगे हैं। दरभंगा, मुजफ्फरपुर, भागलपुर में स्थिति विश्वविद्यालयों में कुलपति, परीक्षा नियंत्रक और रजिस्ट्रार के खिलाफ केस दर्ज करने के लिए जिला पदाधिकारियों ने विश्वविद्यालय थाना को आवेदन दिया है।