बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

हिरासत में लिए गए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, सोनिया से पूछताछ के खिलाफ देश भर के कांग्रेस का हल्ला बोल

हिरासत में लिए गए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, सोनिया से पूछताछ के खिलाफ देश भर के कांग्रेस का हल्ला बोल

DESK. दिल्ली में ईडी के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, सचिन पायलेट  समेत अन्य कई नेताओं को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। वे प्रदर्शन कर रहे थे और जब प्रदर्शन तेज हुआ तो उन्होनें बेरिकेड लांघकर आगे जाने की कोशिश की। बाद में जब माहौल ज्यादा खराब होने लगा तो दिल्ली पुलिस ने सीएम अशोक गहलोत, सचिन पायलेट समेत अन्य कई नेताओं को पकडा और उन्हें पुलिस बस में बिठाकर वहां से दूर ले गए। 

करीब दस किलोमीटर से भी ज्यादा दूरी तक ले जाने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। जहां पर सभी को उतारा वहां भी पुलिस का पहरा बरकरा रहा। नेताओं को हिरातस में लिए जाने के बाद धरना प्रदर्शन भी खत्म हो गया। दरसअल सोनिया गांधी , राहुल गांधी और प्रियंका गाधी से नेशनल हेराल्ड मामले में पूछताछ का विरोध लगातार जारी है। 

पिछले दिनों भी जब दिल्ली में ईडी ने राहुल गांधी को पूछताछ के लिए बुलाया था तब भी देश भर के कांग्रेसी नेता दिल्ली पहुंचे थे और अपनी गिरफ्तारी दी थी। उस समय भी उन्हें हिरासत मे लिया गया था। उसके बाद आज सोनिया गांधी को पूछताछ के लिए ईडी ने बुलाया तो और ज्यादा हंगामा हो गया। 

एक दिन पहले देश भर के नेता दिल्ली जा पहुंचे थे। सीएम अशोक गहलोत भी बुधवार शाम ही दिल्ली पहुंच गए थे। आज सवेरे प्रदर्शन के दौरान सभी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। 


Suggested News