बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सात साल के रिलेशन के बाद अपनी गर्लफ्रेंड से शादी कर रहे हैं राजकुमार राव, जानें कौन है एक्टर की होनेवाली दुल्हन

सात साल के रिलेशन के बाद अपनी गर्लफ्रेंड से शादी कर रहे हैं राजकुमार राव, जानें कौन है एक्टर की होनेवाली दुल्हन

DESK : फिल्म इंडस्ट्री के बेहतरीन अभिनेताओं में शामिल राजकुमार राव शादी करने जा रहे हैं। बताया जा रहा है वह अपनी सात साल से गर्लफ्रेंड रही एक्ट्रेस पत्रलेखा से शादी कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार आज यानि 10 नवंबर से लेकर 12 नवंबर तक राजकुमार और पत्रलेखा अपनी शादी के फंक्शन बिजी रहेंगे। दोनों की शादी चंडीगढ़ में हो रही है।

दोनों की फैमिली पहुंची चंडीगढ़

शादी के लिए यह कपल अपनी फैमिली के लिए चंडीगढ़ में बीते दिन ही पहुंच गये हैं।  हालांकि इस बारें में अभी तक राजकुमार और पत्रलेखा की तरफ से कोई ऑफिशियल अनांउसमेंट नहीं किया गया है। सूत्र ने आगे खुलासा किया कि कपल ने कोविड 19 की चिंताओं के कारण शादी को छोटा और निजी रखना चाहते थे। इसलिए उनके पास मेहमानों की सीमित सूची है और उन्होंने चंडीगढ़ को चुना है। वहीं आज इस कपल की शादी को लेकर किए जा रहे हैं वो सभी दावे कितने सच साबित होते हैं इसका जवाब भी मिल जाएगा। 

बता दें कि राजकुमार राव और पत्रलेखा ने पहली बार हंसल मेहता की फिल्म सिटी लाइट्स में काम किया था। इस फिल्म के दौरान दोनों एक दूसरे के करीब आए। इसके बाद से दोनों लिव इन में रहते आए हैं। लंबे समय से दोनों की शादी की अटकलें लग रही थी। बात अगर राजकुमार राव की फिल्मों की करें तो हाल में ही वह हम दो हमारे दो में नजर आए थे। फिल्म में उनके अपोजिट कीर्ति सेनन थी। फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया था।


Suggested News