बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

Big Breaking : राजविंदर सिंह भट्टी बने बिहार के नये DGP, अधिसूचना जारी

Big Breaking : राजविंदर सिंह भट्टी बने बिहार के नये DGP, अधिसूचना जारी

पटना. भारतीय पुलिस सेवा के 1990 बैच के आईपीएस राजविंदर सिंह भट्टी को बिहार का नया डीजीपी बनाया गया है। इसके लिए बिहार सरकार के गृह विभाग ने अधिसूचना जारी की है। भट्टी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के अन्तर्गत सीमा सुरक्षा बल के पूर्वी कमांड के अपर महानिदेशक के पद पर पदस्थापित हैं। बता दें कि वर्तमान डीजीपी एसके सिंघल का कार्यकाल कल समाप्त हो रहा है।

बिहार के नये डीजीपी के दौर में चार नाम चल रहे थे। इसमें 1988 बैच के मनमोहन सिंह, 1989 बैच के आलोक राज के अलावा 1990 बैच के राजविंदर सिंह भट्टी एवं शोभा अहोतकर शामिल हैं। आखिरकार बिहार सरकार ने राजविंदर सिंह भट्टी के नाम पर मुहर लगा दी। आरएस भट्टी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं और वे पंजाब के रहने वाले हैं। वर्तमान डीजीपी एसके सिंघल भी पंजाब के ही रहने वाले हैं।

अधिसूचना के अनुसार राजविंदर सिंह भट्टी, भा०पु०से० (BH: 1990), सम्प्रति केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति के अन्तर्गत अपर महानिदेशक, पूर्वी कमांड, सीमा सुरक्षा बल के पद पर पदस्थापित, को वर्तमान पुलिस महानिदेशक, बिहार संजीव कुमार सिंघल, भा०पु० से० (1988) को अनुमान्य कार्यकाल (दिनांक 19.12.2022 तक) की समाप्ति के फलस्वरूप पुलिस महानिदेशक, बिहार (पटना) के रिक्त हो रहे पद पर अगले आदेश तक पदस्थापित किया जाता है।

Suggested News