बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

राज्यसभा की छह सीटों के लिए बिहार, ओडिशा और गुजरात में पांच जुलाई को होगा उपचुनाव

राज्यसभा की छह सीटों के लिए बिहार, ओडिशा और गुजरात में पांच जुलाई को होगा उपचुनाव

PATNA : लोकसभा चुनावों में मिली जीत के चलते छह राज्यसभा सीटों पर अब उपचुनाव होंगे। लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए सांसदों ने राज्यसभा सीटों से इस्तीफा दिया था। इन सभी सीटों पर 5 जुलाई को उपचुनाव होंगे। खाली हुई छह सीटों में एक बिहार, दो गुजरात और तीन ओडिशा की सीटें हैं।

बिहार से रविशंकर प्रसाद, गुजरात से अमित शाह और स्मृति ईरानी, ओडिशा से अच्युत सामंत, प्रताप केसरी देव और सौम्यरंजन पटनायक ने इस्तीफा दिया था। इन सभी सीटों पर 25 जून को नामांकन होगा। वहीं सभी सीटों के लिए मतदान 5 जुलाई को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक संबंधित विधानसभाओं में होगा। 5 जुलाई देर रात तक नतीजे आ जाएंगे।

केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद बिहार से राज्यसभा सांसद थे। यह सीट उन्होंने पटना साहिब से लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए छोड़ी थी। पटना साहिब में रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा को भारी बहुमत से हराया था।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के गांधी नगर से लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए राज्यसभा सीट से इस्तीफा दिया था। अमित शाह ने गांधी नगर सीट पर 5,57,014 मतों के अंतर से शानदार जीत प्राप्त की थी।

इस बार अमेठी की सीट पर सबकी निगाहें थीं क्योंकि इस सीट से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को चुनौती देने के लिए बीजेपी उम्मीदवार स्मृति ईरानी मैदान में थीं। यहां से स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी को 55,120 वोटों के अंतर से हराया। 

Suggested News