बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नवादा पहुंचे राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर, पीएम मोदी की जमकर की तारीफ, किसान आंदोलन को लेकर कही बड़ी बात...

नवादा पहुंचे राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर, पीएम मोदी की जमकर की तारीफ, किसान आंदोलन को लेकर कही बड़ी बात...

NAWADA: राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर शुक्रवार को नवादा पहुंचे। जहां कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। राज्यसभा सांसद को फूलों का गुच्छा देकर स्वागत किया गया। वहीं मीडियाकर्मियों से बातचीत के दौरान उन्होंने कई बातों को सामने रखा। वहीं किसानों के दिल्ली कूच को लेकर उन्होंने कहा कि इन किसानों को अगर दिल्ली में प्रवेश दिया जाए तो इन लोगों के द्वारा उम्मद फैलाया जाएगा। पूर्व में इन लोगों ने देश विरोधी झंडा लहराया था, फिर से पूरी प्लान करके ये लोग सड़कों पर निकले हैं। 

राज्यसभा के सांसद विवेक ठाकुर ने कहा कि पूरे देश में मोदी का लहर है। जब उत्तर प्रदेश में चुनाव हो रहा था तो यही किसान के द्वारा आंदोलन किया गया था। जब भारतीय जनता पार्टी विजय हुई तो यह आंदोलन को खत्म कर दिया गया था लेकिन एक बार फिर से मोदी की लहर को देखकर सड़कों पर किसान उतर गए हैं और यह प्रयास किया जा रहा है की माहौल को डिस्टर्ब किया जाए। कोई भी मांग चर्चा पर आधारित ही समाधान की ओर बढ़ता है।

उन्होंने कहा कि किसान जो आंदोलन कर रहे हैं वह कहीं ना कहीं बातचीत करने के पक्ष में नहीं है। इन लोगों के द्वारा जो नए-नए मांग को रखा जा रहा है। वह बहुत बड़े अंतरराष्ट्रीय पैमाने की मांग है। विश्व की पूरी अर्थव्यवस्था इस मांग में जुड़ी है। 

उन्होंने कहा कि, जब कांग्रेस का शासन था तो उस समय भी स्वामी नाथन रिपोर्ट आया था। लेकिन उसे समय भी इसे लागू नहीं किया गया था और आज गली-गली घूम कर कांग्रेस इस मांग को लागू करने की बात कर रहे हैं। राहुल गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे तो किसानों से वादा कर रहे हैं कि हमारी सरकार बनेंगी तो इस मांग को लागू कर देंगे।  

नवादा से अमन की रिपोर्ट

Suggested News