बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

राम मंदिर के लिए जदयू एमएलसी ने दिया 1.11 लाख का चंदा, कहा- इस क्षण का कबसे था इंतजार

राम मंदिर के लिए जदयू एमएलसी ने दिया 1.11 लाख का चंदा, कहा- इस क्षण का कबसे था इंतजार

patna. अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर को लेकर देश भर से चंदा इकट्ठा किया जा रहा है। जिसमें बिहार से भी कई विधायकों ने भी चंदा दिया है। अब इस सूची में जदयू के विधान पार्षद संजय प्रसाद का नाम भी शामिल हो गया है। विधायक संजय प्रसाद ने राम मंदिर के निर्माण के लिए 11,111 रुपए का चंदा दिया है। सोमवार को उन्होंने चंदे का चेक मंत्री सम्राट चौधरी को सौंपा। इस दौरान उन्होंने कहा हम सब कई सालों से राम मंदिर बनाए जाने का इंतजार कर रहे हैं। अब जाकर यह सपना साकार होने जा रहा है। इसके निर्माण में मेरा भी छोटा योगदान है, इसकी खुशी हो रही है।

उन्होंने कहा कि हम सबको राम मंदिर के जल्द बनने का इंतजार है। बता दें इससे पहले बिहार से चिराग पासवान, जीतन राम मांझी सहित बीजेपी के तमाम विधायकों सहित हजारों लोगों ने राम मंदिर निर्माण के लिए चंदा दिया है।

गौरतलब है कि राम मंदिर के निर्माण के लिए लगभग 15 सौ करोड़ की लागत आने का अनुमान लगाया गया था, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से मंदिर निर्माण को लेकर इतने उत्साहित थे कि अब तक चंदे से 2100 करोड़ की राशि जमा हो चुकी है।



Suggested News