बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अब मत कहिएगा...राम तेरी गंगा मैली, पीएम मोदी ने नमामि गंगे की दो बड़ी परियोजना का किया उद्घाटन

अब मत कहिएगा...राम तेरी गंगा मैली, पीएम मोदी ने नमामि गंगे की दो बड़ी परियोजना का किया उद्घाटन

PATNA:पीएम मोदी के द्वारा आज मिले सौगात के बाद अब आप नहीं कह सकेंगे, राम तेरी गंगा मैली। जी हां राम तेरी गंगा मैली....कहने वाले अब निर्मल गंगा पवित्र गंगा कहेंगे। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को बिहार को तीसरी बार चुनावी सौगात दी है। ये शहरी विकास से जुड़ी 545 करोड़ की सात परियोजनाएं हैं। प्रधानमंत्री ने इनका उद्घाटन और शिलान्यास किया। 

विधानसभा चुनाव की घोषणा के पहले पीएम मोदी के छह कार्यक्रमों में यह तीसरा कार्यक्रम था। आगे 18, 21 और 23 सितंबर को भी उद्घाटन व शिलान्यास के कार्यक्रम निर्धारित हैं। चुनाव की घोषणा के बाद प्रधानमंत्री की दो दर्जन से अधिक वर्चुअल चुनावी रैलियां भी संभावित हैं। आज के कार्यक्रम में  प्रधानमंत्री ने कहा कि छठी मइया के आशीर्वाद से गंदगी से मुक्ति के अभियान में सफलता जरूर मिलेगी। उन्‍होंने कोरोना संकट को लेकर एहतियात बरतने को भी कहा। 

कार्यक्रम के पहले प्रधानमंत्री ने आज सुबह ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। ट्वीट में उन्‍होंने लिखा कि 12 बजे वे वर्चुअल माध्यम से सात परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे। इनमें जल आपूर्ति, सीवरेज ट्रीटमेंट और रिवर फ्रंट डेवलपमेंट से संबंधित परियोजनाएं शामिल हैं। इनसे बिहार में शहरी आधारभूत संरचना  को नई मजबूती मिलेगी। नमामि गंगे के तहत किए गए सिवरेज प्लांट के जरिए पटना नगर निगम के बेउर और पटना सिटी के करमलीचक इलाके में प्लांट का उद्घाटन किया गया है। 

Suggested News