बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पाटलिपुत्र लोकसभा से तीसरी बार जीत दर्ज करने के लिए गठबंधन के नेताओं के साथ जुटे रामकृपाल यादव, बोले - यह लड़ाई जनता के सेवक और शासक के बीच

पाटलिपुत्र लोकसभा से तीसरी बार जीत दर्ज करने के लिए गठबंधन के नेताओं के साथ जुटे रामकृपाल यादव, बोले - यह लड़ाई जनता के सेवक और शासक के बीच

PATNA : इंडिया गठबंधन का बिहार में खाता नहीं खुलेगा। सभी 40 सीटों पर एनडीए प्रत्याशियों की जीत होगी। मोदी नीतीश के काम पर जनता का पूरा विश्वास है। एनडीए को जनता द्वारा दिया गया प्रत्येक वोट भ्रष्टाचार, परिवारवाद और तुष्टिकरण की राजनीति को चोट पहुंचाएगा। इंडिया गठबंधन के सारे शीर्ष नेता या जेल में हैं या बेल पर हैं। उक्त बातें सांसद राम कृपाल यादव ने आज अपने आवास पर पाटलिपुत्र संसदीय क्षेत्र के एनडीए के सभी घटक दलों के जिला अध्यक्षों की बैठक को संबोधित करते हुए कही। 

श्री यादव ने बिहार की महिला शक्ति को आह्वान करते हुए की एनडीए को दिया गया वोट अगले 25 के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करेगा। वो वोट आपके बच्चों के सुनहरे भविष्य को मजबूती प्रदान करेगा। वहीं इंडिया गठबंधन को दिया गया वोट उनके नेताओं के बच्चो को  दिल्ली में फार्म हाउस की व्यवस्था और राजनीति में उनके बच्चों के बच्चों की भविष्य को मजबूती प्रदान करेगा। 

उन्होंने कहा कि पाटलिपुत्र क्षेत्र के सभी कार्यकर्ता दिन रात लगे हुए हैं। जनता तैयार बैठी है और परिणाम अनुकूल ही आयेंगे। यह लड़ाई जनता के सेवक और शासक के बीच की है।  जनता का मेवा पाने के लिए 5 साल सेवा करना पड़ता है। 

 बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष श्री धर्मेंद्र कुमार, जदयू जिला अध्यक्ष श्री अशोक सिंह, महानगर जदयू अध्यक्ष आसिफ कमाल, लोजपा(रा) के जिला अध्यक्ष श्री चंदन यादव, राष्ट्रीय लोक मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री राघवेन्द्र कुशवाहा, हम के जिला अध्यक्ष श्री नीरज पटेल, हम के महानगर अध्यक्ष श्री रणविजय कुमार और रालोजपा के जिला अध्यक्ष श्री कामेश्वर यादव, प्रदेश भाजपा के मीडिया विभाग के संयोजक रणधीर यादव उपस्थित थे।

Suggested News