बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BJP प्रवक्ता अजफर शम्शी की हालत अभी भी गंभीर, डॉक्टरों ने कनपटी में फंसी गोली निकाली, रामकृपाल पहुंचे हॉस्पिटल

BJP प्रवक्ता अजफर शम्शी की हालत अभी भी गंभीर, डॉक्टरों ने कनपटी में फंसी गोली निकाली, रामकृपाल पहुंचे हॉस्पिटल

PATNA: बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता अजफर शम्शी की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। उन्हें बुधवार की शाम पटना के पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों की टीम ने उनका दो ऑपरेशन किया है, एक सिर का और दूसरा पेट का, डॉक्टरों ने दाईं कनपटी में फंसी हुई गोली को ऑपरेशन करके निकाल दिया है। उन्हें ICU में रखा गया है। डॉक्टर की टीम लगातार मॉनिटरिंग कर रही है। डॉक्टरों के अनुसार अजफर शम्शी की हालत काफी नाजुक बनी हुई है। इधर, भाजपा नेताओं ने अस्पतला जाकर प्रदेश प्रवक्ता की हालत के बारे में जानकारी ली है।

भाजपा सांसद पहुंचे पारस हॉस्पिटल

पाटलिपुत्र के भाजपा सांसद रामकृपाल यादव ने प्रवक्ता प्रोफेसर अजफर शम्सी को देखने पारस अस्पताल पहुंचे.  सांसद के साथ मीडिया प्रभारी राकेश कुमार सिंह एवं भाजपा नेता सनोज यादव भी थे। नेताओं ने अस्पताल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट से उनके हालचाल की पूरी जानकारी ली.

चाचा समेत चार लोगों पर शक

घटना के बाद अजफर शम्शी के बेटे असद शम्शी ने अपने बड़े चाचा समेत चार अन्य लोगों पर हत्या कराने का शक जाहिर किया है।शक के बाद पुलिस ने जमालपुर कॉलेज के प्रभारी प्रचार्य ललन प्रसाद सिंह को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ की गई है। बता दें, बुधवार की सुबह अपराधियों ने मुंगेर में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता को गोली मार दी थी। उन्हें तत्काल सदर अस्पतला मुंगले ले जाया गया ,इसके बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया था। 

Suggested News