बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

रंग से न डरे, मज़े से खेले होली और इन तरीकों से आराम से छुटाएं रंग

रंग से न डरे, मज़े से खेले होली और इन तरीकों से आराम से छुटाएं रंग

N4N Desk: होली की तैयारी में सभी जुट गए है.रंग और भांग दोनों ही तैयार है. लेकिन होली के जश्न के बाद जी एक चीज़ सबसे अधिक परेशान करती है वो ये कि रंग कैसे छुड़ाए वो भी शाम के अबीर से पहले। तो चलिए हम आपको बताते है कि रंग आसानी से कैसे छुड़ा सकते हैं.

शहद और पपीता लेकर इसमें मुल्तानी मिट्टी मिला लें। इसे चेहरे और शरीर के उन हिस्सों पर लगाएं जहां होली का रंग चढ़ा हो। इसे स्क्रब के तौर पर इस्तेमाल करें। ऐसा करने से रंग एक बार में नहीं जाएगा लेकिन हल्का हो जाएगा। इसके अलावा इससे आपकी स्किन भी खराब नहीं होगी। इस पेस्ट को एक-दो दिन इस्तेमाल करें। 

नींबू में साइट्रिक एसिड होता है जो कि होली के रंग हल्के कर देता है। नींबू के रस में आप शहद भी मिला सकते हैं। आप दही, बेसन, हल्दी, ऑलिव ऑइल और नींबू के रस को मिलाकर उबाटन भी बना सकती हैं। इससे त्वचा से गहरे रंग निकल जाते हैं। 

पेट्रोलियम जेली: रंग छुड़ाने के लिए पेट्रोलियम जेली भी बढ़िया उपाय है। कॉटन के कपड़े या कॉटन में पेट्रोलियम जेली लगा लें। जहां रंग लगा हो वहां हल्के हाथ से इसे मले। इसके बाद साफ गीले कपड़े से रंग पोंछ दें। 

जब आपकी स्किन से ज्यादातर रंग निकल जाए तो अपनी स्किन को सुरक्षित करने के उपाय अपनाएं। होली के रंगों से ज्यादातर रैशेज और इरिटेशन हो सकता है। खासकर अगर आपके ऐक्ने हैं तो मुश्किल और भी बढ़ सकती है। लिहाजा होली खेलने के बाद जब चेहरे से पैक वगैरह हटा लें और कैलामाइ में गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बना लें और इसे चेहरे पर लगाएं। 

Suggested News