बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

रामनगर राज घराने की रानी सरिता शाही ने जान का बताया खतरा, बगहा एसपी से मिलकर सुरक्षा की लगाई गुहार

रामनगर राज घराने की रानी सरिता शाही ने जान का बताया खतरा, बगहा एसपी से मिलकर सुरक्षा की लगाई गुहार

BAGAHA : रामनगर राज घराने की रानी सरिता शाही ने खुद की जान का खतरा बताया है। इस वजह से रानी दहशत के साये में जी रही हैं। उन्होंने जान माल की सुरक्षा औऱ पुलिस प्रोटेक्शन में ससुराल जाने की मांग की है। इस मामले को लेकर उन्होंने बगहा एसपी सुशांत कुमार सरोज़ से मिलकर गुहार लगाई है। 

मिली जानकारी के मुताबिक रानी सरिता शाही का पति संजय विक्रम शाह से सक्षम न्यायालय में विवाद चल रहा है। पति की दूसरी शादी के बाद उनके रिश्तों में कड़वाहट चल रही है। इसी मामले में वह 2017-18 में राज घराने में नजरबंद की गईं थीं। बता दें की सरिता शाही रामनगर राज घराने के संजय विक्रम शाह की पहली पत्नी हैं। 

बताया जा रहा है की 1981 में राज घराने के स्व. मनमोहन विक्रम शाह के छोटे बेटे संजय विक्रम शाही की शादी बड़ी ही धूमधाम से यूपी के बाराबंकी हडहा स्टेट की स्व. बृजेंद्र बहादुर सिन्हा की बेटी सरिता शाही से हुई थी।शादी के कुछ दिन दोनों का जीवन खुशी से बीता, उनकी दो संतानें भी हुई। 

लेकिन फिर अचानक पति-पत्नी के रिश्तें में कड़वाहट आ गयी और सरिता शाही घर छोड़कर मायके चली गयी। इसके बाद संजय राजा ने कोर्ट में तलाक की अर्जी डाली और फिर सीमा शाही से दूसरी शादी कर ली। इसके बाद कोर्ट में उनका विवाद चल रहा है। 

बगहा से नागेन्द्र की रिपोर्ट

Suggested News