बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

हैवानियत की सारी हदों को किया पार, 5 साल की बच्ची को बनाया दुष्कर्म का शिकार

हैवानियत की सारी हदों को किया पार, 5 साल की बच्ची को बनाया दुष्कर्म का शिकार

News4nation desk : 5 साल के मासूम के हैवानियत भरी घटना को अंजाम दिया गया है। शौच के लिए गई बच्ची को नशे में धुत 19 साल के युवक ने अपनी हैवानियत का शिकार बनाया है। बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना राजस्थान के बारन जिले की है। 

पुलिस ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि जिले के शाहाबाद क्षेत्र में दो दिन पहले मंगलवार को एक पांच साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है।  घटना के बाद बच्ची जब अपने घर पहुंची तो परिजनों ने देखा कि उसके शरीर से भारी मात्रा के खून बह रहा है। जिसके बाद उसे बारन जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

शाहाबाद के थाना प्रभारी बताया कि बाद में बच्ची की गंभीर हालत को देखते हुए कोटा स्थित जेके लोन अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां बुधवार दोपहर को बच्ची की एक सर्जरी की गई, वहीं डॉक्टरों के अनुसार दो और सर्जरी की जाएगी।

उन्होंने बताया कि इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बच्ची आदिवासी समुदाय की है। वहीं आरोपी भी उसी समुदाय का है। उन्होंने कहा कि आरोपी कथित तौर पर बच्ची को ‘माबारी केंद्र’ के भीतर ले गया, जहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद बच्ची रोते हुए घर आई तब उसके परिवार वालों ने मंगलवार की रात पुलिस थाने में संदिग्ध के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई। 

थाना प्रभारी ने बताया कि  आरोपी के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता और पॉक्सो कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है।


Suggested News