बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

रोहतास में नाबालिग बच्ची के साथ अधेड़ ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

रोहतास में नाबालिग बच्ची के साथ अधेड़ ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

SASARAM :  रोहतास जिले एक 10 वर्षीय बच्ची के साथ पड़ोस के ही एक अधेड़ उम्र व्यक्ति द्वारा दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है। घटना जिले के दिनारा थाना क्षेत्र के सीमो डिहरी गांव की है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर मामले की जांच में जुटी है। 

घटना के संबंध में बताया गया है कि जिले के दिनारा थाना के सीमो डिहरी गांव में एक दस वर्षीय बच्ची बकरी चराने गई थी। उसी दौरान गांव के ही एक 55 वर्षीय अधेड़ ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी दी। 

इधर घटना के बाद बच्ची के शोर मचाने पर आरोपी बच्ची को छोड़कर फरार हो गया। बच्ची का शोर सुनकर गांव वाले मौके पर पहुंचे और बच्ची से सारी बात की जानकारी ली। 

घटना की जानकारी मिलने के बाद इस मामले को लेकर खबर पुलिस को दी गई। मामला की जानकारी मिलते ही पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 

थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बच्ची को मेडिकल चेकअप के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी। 

रोहतास से रंजन कुमार की रिपोर्ट

Suggested News