अपराधियों का दुस्साहस : गया में दहशत फ़ैलाने के लिए की ताबड़तोड़ फायरिंग, खुद वीडियो बनाकर किया वायरल, जाँच में जुटी पुलिस

GAYA : गया शहर के डेल्हा थाना क्षेत्र के अपराधियों के हौसले इन दिनों बुलंद हैं। वे बेखौफ होकर आधी रात में हथियार लहराते हुए गली मुहल्ले में घूमते हैं। यही नहीं गली मुहल्ले में यदि उन्हें कोई मिल जाता है तो उसकी बेरहमी से मिल कर धुनाई भी करते हैं। साथ ही उसके रुपए पैसे भी लूट लेते हैं। स्थानीय लोगों में अपनी दहशत बरकरार रखने के लिए मारपीट व तबतोड़ फायरिंग करना उनका शगल है। 


शहर में ऐसी ही एक घटने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। खास बात यह भी है कि वीडियो किसी अनजान या पीड़ित ने नहीं बल्कि अपराधियों ने ही बनाया है। वायरल वीडियो में वीडियो बनाने वाला अपराधियों का परिचय भी दे रहा है। इस वायरल वीडियो के बारे में सूत्रों ने बताया कि बीती रात तकरीबन 12 बजे आधा दर्जन अपराधी एक साथ अपने हाथों में हथियार लेकर डेल्हा थाना क्षेत्र के बैरागी मुहल्ले के भुइं टोली घुसते हैं और इलाके में दहशत फैलाने के लिए पहले ताबड़तोड़ फायरिंग करते हैं।

Nsmch

उसके बाद इलाके में रहने वाले लोगों के साथ जमकर मारपीट भी करते हैं। अपराधियों ने कई लोगों के साथ बेरहमी से मारपीट की।  इसके बाद उन्हें अधमरा कर छोड़ कर आगे बढ़ गए। वंही सूत्रों ने यह भी बताया कि घायल व्यक्ति के परिवार वालों ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिसस को बुलाया था। स्थानीय थाना की पुलिस इलाके में पहुँची और मामले की छानबीन में जुटी है।

वहीं डेल्हा थानाध्यक्ष का कहना है कि वीडियो के बारे में जानकारी नहीं है। लेकिन बीती रात इस तरह की घटना हुई थी। अपराधियों की शिनाख्त कर ली गई है। उन्हें पकड़ने की कोशिश की जा रही है। अपराध करने वालों में मुख्य रूप से बंटी, आजाद,निखिल को तलाश कर रही है। 

गया से मनोज कुमार की रिपोर्ट