बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

रेपिस्ट राजबल्लभ की पत्नी को RJD ने दिया टिकट, तीन बड़े नेताओं के बेटों पर तेजस्वी यादव ने जताया भरोसा

रेपिस्ट राजबल्लभ की पत्नी को RJD ने दिया टिकट, तीन बड़े नेताओं के बेटों पर तेजस्वी यादव ने जताया भरोसा

PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 71 सीटों के लिए वोटिंग है।जेडीयू के बाद राजद ने भी 15 उम्मीदवारों के नाम तय कर लिये हैं. राजद ने भी इन उम्मीदवारों को सिंबल देना शुरू कर दिया।राजद ने इस बार रेपिस्ट नेता की पत्नी को फिर से टिकट दिया है।वहीं तीन नेताओं के बेटो को भी टिकट देकर उपकृत किया गया है। लालू यादव के करीबी रहे राजद नेता शिवानंद तिवारी के बेटे राहुल तिवारी को शाहपुर से चुनावी मैदान में फिर से उतारा गया है। 

जगदानंद सिंह के बेटा को टिकट

राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह  भी इस बार अपने बेटे के लिए सेटिंग कर ली है।प्रदेश अध्यक्ष के बेटे सुधाकर सिंह को रामगढ़ सीट से टिकट दिया गया है। वहीं नाबालिग लड़की से रेप मामले में सजायाफ्ता और जेल में बंद राजबल्लभ यादव की पत्नी विभा देवी को नवादा से टिकट दिया गया है।पूर्व केंद्रीय मंत्री और राजद नेत्री कांति सिंह ने अपने बेटे को टिकट दिलाने में सफल हो गई हैं। ओबरा विधानसभा सीट से पूर्व केंद्रीय मंत्री कांति सिंह के बेटे ऋषि सिंह को टिकट दिया गया है.

इसके अलावा बोधगया से सर्वजीत कुमार, जगदीशपुर सीट से रामविशुन लोहिया, नोखा सीट से अनीता देवी, जमुई सीट से विजय प्रकाश, रामगढ़ सीट से पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बेटे सुधाकर कुमार सिंह, बेलहर से रामदेव यादव, झाझा से राजेंद्र यादव, मखदुमपुर से सूबेदार दास, चकाई से सावित्री देवी, शाहपुर सीट से राहुल तिवारी, जहानाबाद सीट से सुदय यादव को पार्टी का सिम्बल दिया गया है।

Suggested News