बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

राष्ट्रीय जनता दल का जमकर हुआ विरोध, लालू तेजस्वी का फूंका गया पुतला, कहा - अति पिछड़ा पर अत्याचार नहीं होगा बर्दाश्त, जानें क्या है पूरा मामला

राष्ट्रीय जनता दल का जमकर हुआ विरोध, लालू तेजस्वी का फूंका गया पुतला, कहा - अति पिछड़ा पर अत्याचार नहीं होगा बर्दाश्त, जानें क्या है पूरा मामला

NAWADA : नवादा के सड़कों पर पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव व पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के खिलाफ लोगों में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिला है। जहां नवादा की सड़कों पर नारेबाजी करते हुए पुतला दहन कार्यक्रम का आयोजन प्रजातंत्र चौक पर किया गया है। इस कार्यक्रम का आयोजन अति पिछड़ा आरक्षण बचाओ संघर्ष मोर्चा के द्वारा की गई है। इस संगठन के संयोजक प्रमोद चंद्रवंशी के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। 

नेताओं ने कहा कि हमारे नेता रामबली सिंह चंद्रवंशी को बिहार विधान परिषद की सदस्यता रद्द करवा कर उन्हें पद के हने का काम लालू प्रसाद यादव व तेजस्वी यादव के द्वारा किया गया है। जिसे हम लोग कभी भी बर्दाश्त नहीं करेंगे। लालू प्रसाद यादव व तेजस्वी यादव के द्वारा अति पिछड़ा समाज को प्रताड़ित किया गया है। हमारे नेता को बेइज्जत किया गया है। हमारे नेता जिन्होंने मगध के क्षेत्र में नौजवान गरीब कल्याण के लिए लगातार संघर्ष किए हैं। उनके खिलाफ राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव वह तेजस्वी यादव के द्वारा उन्हें विधान परिषद का सदस्य पद से हटाया गया है। जिसे हम लोग घोर निंदा करते हैं। और प्रजातंत्र चौक पर पुतला दहन किया गया।

हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के बिहार प्रदेश महासचिव लवकुश कुमार चंद्रवंशी ने कहा कि अपने नेताओं के लिए हम लोग आत्मदाह भी करेंगे। अगर हमारे नेता रामबली सिंह चंद्रवंशी को सदस्य नहीं बनाया गया तो बड़ा आंदोलन भी किया जाएगा।  

विरोध मार्च में उपस्थित दिनेश सिंह चंद्रवंशी, अरविंद शर्मा, भरत चंद्रवंशी, सत्यम गुप्ता, लव कुश कुमार, प्रमोद चंद्रवंशी, अरविंद कुमार, अजय सिंह, इंद्रजीत सिंह, गौतम कुमार, उपेंद्र सिंह, विक्की चंद्रवंशी, धर्मेंद्र चंद्रवंशी, एवं अतिपिछड़ा समाज के सैकड़ो लोग उपस्थित हुए।

REPORT - AMAN SINHA

Suggested News