बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

RCP के अध्यक्ष बनने पर गया जदयू में खुशी, कहा - एक आईएएस का पार्टी अध्यक्ष बनना गौरव की बात

RCP के अध्यक्ष बनने पर गया जदयू में खुशी, कहा - एक आईएएस का पार्टी अध्यक्ष बनना गौरव की बात

गया। जदयू के अध्यक्ष पद पर आरसीपी सिंह को बैठाए जाने पर गया जदयू ने खुशी जाहिर की है। पार्टी नेता चन्दन यादव ने कहा है बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मार्गदर्शन और जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष राम चन्द्र प्रसाद सिंह जी के नेतृत्व में जदयू को नया ऊर्जा मिलेगा, एक भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरीय अधिकारी का किसी राजनीतिक पार्टी का अध्यक्ष बनना, पार्टी के लिए गौरव की बात है।

जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के द्वारा राज्यसभा सांसद रामचंद्र प्रसाद सिंह जी के नाम को जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेतु प्रस्तावित करने का निर्णय काफी सराहनीय रहा, यह शायद इतिहास का ऐसा दिन है जब बिहार के नालंदा जिले से अपने जीवन के सफर तय कर, अपने शिक्षा पटना साइंस कॉलेज से लेकर जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय दिल्ली तक तय करने वाले और समाज के हितों की रक्षा करने हेतु आईएएस अधिकारी बनकर  अपना जीवन राज्य और राष्ट्र की सेवा में समर्पित कर, जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष तक का सफर तय करना यह किसी भी राजनीतिक दल के अध्यक्ष के चुने जाने पर गौरवान्वित करने वाला क्षण है, जिस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एक भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरीय अधिकारी रह चुके व्यक्ति हो इससे बड़ा उस पार्टी के लिए गौरव की बात नहीं हो सकती, आज के समय में किसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेल में है तो किसी के ऊपर सैंकड़ो आरोप वैसे में ये एक मजबूत उद्दाहरण है ।


आदरणीय रामचंद्र प्रसाद सिंह जी से जनता दल यूनाइटेड के सभी नेता कार्यकर्तागण आश्वश्त महसूस कर रहा है कि आने वाले समय में जनता दल यूनाइटेड एक नई ऊर्जा के साथ बिहार और बिहारियों के विकास में अपना योगदान आदरणीय नीतीश कुमार जी के मार्गदर्शन में करता रहेगा। हम नीतीश कुमार जी के प्रस्तावित निर्णय और सहयोग समर्थन करने वाले सभी जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्यों का हृदय से स्वागत करते हैं। रामचंद्र प्रसाद सिंह जी लगातार संगठन को मजबूत करने के लिए पूर्व से भी काम करते रहे हैं ये उनके कर्तव्यों के आधार पर अधिकार की प्राप्ति हुई है इसका सभी जदयू के लोग स्वागत कर रहें है।

जनता दल यूनाइटेड के पटना स्थित कार्यालय में जाकर के जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष  रामचंद्र प्रसाद सिंह जी को बधाई एवं शुभकामनाएं दिए, शुभकामनाएं देने में छात्र नेता शशि चौधरी, नगर निकाय ने नेता साबिर अंसारी,आकश चंद्रवंशी, शब्बीर हैदर राजा, टिंकू यादव, बूंटी शर्मा एवं अन्य सैंकड़ो नेता उपस्थित थे

Suggested News