बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

आरसीपी सिंह ने मोकामा में चलाया जनसंपर्क अभियान, मजबूत नेतृत्व के लिए ललन सिंह को जिताने की अपील

आरसीपी सिंह ने मोकामा में चलाया जनसंपर्क अभियान, मजबूत नेतृत्व के लिए ललन सिंह को जिताने की अपील

PATNA :  मुंगेर सीट से एनडीए प्रत्याशी ललन सिंह के समर्थन में पार्टी के नेता लगातार जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। गुरुवार को जनता कल यूनाइटेड के राष्ट्रीय संगठन महासचिव सह राज्यसभा सदस्य आरसीपी सिंह ने मुंगेर लोकसभा क्षेत्र के मोकामा विधानसभा क्षेत्र में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया। 

मुंगेर से एनडीए प्रत्याशी राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह के पक्ष में मोकामा और पंडारक टाल के कई गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाकर उन्होंने तीर छाप पर बटन दबाने की अपील की। आरसीपी सिंह ने मोकामा टाल के घोसवरी प्रखंड अंतर्गत कुम्हरा, करकाइन, सहरी, ईशानगर, कररा, पंडारक प्रखंड के सिलदही, बाघाचक, डुमरिया सहित अन्य गांवों में उन्होंने लोगों से ललन सिंह को जिताने की अपील की।

 लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने केंद्र और राज्य सरकारों की उपलब्धियों की चर्चा की और कहा कि पीएम मोदी के कार्यकाल में भारत ने कई ऊंचाइयों को छुआ है। उन्होंने सशक्त देश और मजबूत नेतृत्व के लिए एनडीए प्रत्याशी को जिताने की अपील की। 

मौके पर शेखपुरा विधायक रंधीर कुमार सोनी, अंजनी कुमार सिंह, मोकामा के ललन सिंह, विनोद महतो, मुरली मुखिया, कुणाल, सुजीत, अश्विनी, परशुराम पारस, नगीना महतो सहित अन्य मौजूद थे।

Suggested News