बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जदयू के दिवंगत नेता चंदेश्वर बिंद के परिजनों से मिले RCP सिंह, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

जदयू के दिवंगत नेता चंदेश्वर बिंद के परिजनों से मिले RCP सिंह, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

पटना. जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय इस्पात मंत्री रामचंद्र प्रसाद सिंह अपने सैकड़ों कार्यकर्ता के साथ रविवार को जहानाबाद जिला के बालाबीघा जाकर जदयू के दिवंगत जिलाध्यक्ष चन्देश्वर बिंद के परिजनों से मिले। यहां वे चन्देश्वर बिंद की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। साथ ही आरसीपी ने चंदेश्वर बिंद के पुत्र नंदकिशोर बिंद एवं समस्त शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। 

इस दौरान आरसीसी सिंह ने कहा कि चन्देश्वर बिंद जदयू के समर्पित कार्यकर्ता व नेता थे। उनके आसमयिक निधन से पार्टी ने एक समर्पित कार्यकर्ता खो दिया है। इसकी भरपाई करना नामुमकीन है। उन्होंने कहा कि पार्टी में कार्यकर्ता ही उसकी ताकत होती है और कार्यकर्ता के ही त्याग पर पार्टी की नीव स्थापित होती है। इससे पहले पूर्व केन्द्रीय मंत्री रामचन्द्र प्रसाद सिंह का नालंदा व जहानाबाद के बीच जदयू के कार्यकर्ताओं का भव्य स्वागत किया।

इस दौरान कार्यकर्ताओ ने आरसीपी सिंह को फूल माला से स्वागत किया। उनके अभिनंदन में नारेबाजी की। रास्ते में आरसीपी सिंह का बिहारसरीफ, मकानपुर, परबलपुर रोड, नारी बजार, नारी त्यागी गांव, दहपर गांव, सुदरबिगहा, अजनवरा बाजार, यादव चौक परबलपुर, परबलपुर बाजार, तेलहारा बाजार, बंधुगंज, काको, निजामुद्दीन पुल, निजामुद्दीन बाजार, जहानाबाद बाजार में अल्पसंख्यक समाज कार्यकर्ता व अतिपिछड़ा समाज के कार्यकर्ता ने भव्य स्वागत किया।

आरसीपी सिंह ने कहा कि जदयू के कार्यकर्ता एनडीए सरकार की उपलब्धियों को आम जनता तक ले जाएं। इस दौरान उनके साथ शिक्षाविद कन्हैया सिंह, जदयू के महासचिव डॉ. विपिन कुमार यादव, अमर कुमार सिन्हा समेत सैकड़ों की संख्या में जदयू कार्यकर्ता शामिल थे।


Suggested News