बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

लेसी सिंह-बीमा भारती प्रकरण पर बोले पूर्व केन्द्रीय मंत्री आरसीपी सिंह, कहा नेताओं को उलझा कर रखते हैं नीतीश कुमार

लेसी सिंह-बीमा भारती प्रकरण पर बोले पूर्व केन्द्रीय मंत्री आरसीपी सिंह, कहा नेताओं को उलझा कर रखते हैं नीतीश कुमार

SASARAM : केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह आज सासाराम पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। जबकि ही कार्यकर्ताओं ने कई जगहों पर रोक रोक कर आरसीपी सिंह का अभिनंदन किया। अपने सासाराम दौरे के क्रम में पत्रकारों से बातचीत करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री ने जेडीयू के वर्तमान हालात पर टिप्पणी करते हुए कहा कि आज लेसी सिंह और बीमा भारती के विवादित प्रकरण के पीछे नीतीश कुमार का हाथ है। 


उन्होंने कहा की महिला सशक्तिकरण की बात करने वाले नीतीश कुमार ने दोनों महिला नेताओं में फूट डालकर रख दिया है। जबकि दोनों जदयू की मजबूत नेता है। यह नीतीश कुमार की नीति है कि नेताओं को उलझा कर रखते हैं। आज दोनों नेताओं का विवाद मुकदमा तक पहुंच गया हैं। 

उन्होंने निखिल मंडल के प्रवक्ता पद से इस्तीफा पर भी बयान दिया। आरसीपी सिंह ने कहा कि जदयू का एक शानदार प्रवक्ता जिस प्रकार अपना पद छोड़कर चला गया। यह एक शुरुआत है। चुकी जदयू के जो भी विधायक या मंत्री चुनाव जीत कर आए हैं। उनका अपना-अपना विधानसभा क्षेत्र क्या आज सुरक्षित है? 

उन्होंने कहा कि जदयू में अभी बहुत कुछ होना बाकी है। बता दें कि आरसीपी सिंह अपने दौरा के क्रम में बिक्रमगंज, संझौली, नोखा, सासाराम, शिवसागर आदि विभिन्न जगहों पर रूके तथा कार्यकर्ताओं से मिले।

सासाराम से रंजन की रिपोर्ट 

Suggested News