बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

RCP होंगे भाजपा में शामिल, नीतीश-तेजस्वी को बिहार की सत्ता से बेदखल करने के लिए करेंगे काम

RCP होंगे भाजपा में शामिल, नीतीश-तेजस्वी को बिहार की सत्ता से बेदखल करने के लिए करेंगे काम

पटना. पूर्व केंद्रीय मंत्री और नीतीश कुमार के खिलाफ बागी हुए आरसीपी सिंह ने गुरुवार को ऐलान किया कि वे भाजपा में शामिल होंगे. आरसीपी सिंह ने एक बार फिर से दोहराया कि नीतीश सात जन्म में प्रधानमंत्री नहीं बन सकते हैं। इसके साथ ही आरसीपी ने कहा कि नीतीश की सहमति से ही केंद्र में मंत्री बना था। ललन सिंह को भी इस बात की जानकारी थी। आरसीपी ने कहा कि नीतीश कुमार झूठ बोल रहे हैं। इसके साथ ही आरसीपी सिंह ने साफ कर दिया कि मैं बिल्कुल बीजेपी ज्वाइन करूंगा। 

पूर्व केंद्रीय मंत्री और कभी नीतीश के बेहद करीब माने जाने वाले आरसीपी सिंह ने बिहार के गोपालगंज जाने के दौरान ऐलान कर दिया कि वो बीजेपी ज्वाइन करेंगे। इससे पहले वो नालंदा के सिलाव में भगवामय नजर आए थे। जिसके बाद से ही उनके बीजेपी में शामिल होने की चर्चा चल पड़ी थी। 


राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) से अलग होने के बाद नीतीश कुमार ने दावा किया था कि आरसीपी सिंह को केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल जाने को लेकर उनकी मंजूरी नहीं थी। केंद्रीय मंत्रिपरिषद में अधिक सीटें मांगे जाने पर बीजेपी ने उस वक्त जेडीयू से कहा था कि वह सिर्फ एक ही मंत्री पद दे सकती है क्योंकि शिव सेना को भी एक ही मंत्री पद दिया गया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के उस दावे को खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि बगैर उनकी मंजूरी के आरसीपी सिंह को केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किया गया था।

हालांकि आरसीपी ने फिर से नीतीश कुमार के दावों को फर्जी बताते हुए कहा कि मोदी मंत्रिमंडल में उनके मंत्री बनने का निर्णय नीतीश कुमार और ललन सिंह की सहमति से हुआ था. अब उन्हें लेकर भ्रामक बातें की जा रही है. उनहोंने कहा कि भाजपा में कब शामिल होंगे इसकी घोषणा भी जल्द ही हो जाएगी. नीतीश कुमार के राजद के साथ मिलकर सरकार बनाने को उन्होंने जनमत और जनादेश का अपमान बताया. 


Suggested News