बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

घर में लगे भाजपा के झंडे को उतारने से मना करना युवक की जान पर पड़ी भारी, दबंगों ने चाकू गोदकर मार डाला

घर में लगे भाजपा के झंडे को उतारने से मना करना युवक की जान पर पड़ी भारी, दबंगों ने चाकू गोदकर मार डाला

CHHAPRA : लोकसभा चुनाव परिणाम आने के बाद नई सरकार का गठन भी हो चुका है, लेकिन अभी महाराजगंज लोकसभा में चुनावी कार्यकर्ताओं के बीच की लड़ाई कम नहीं हो रही है। यहां युवक की सिर्फ इसलिए हत्या कर दी गई, क्योंकि उसने भाजपा का झंडा अपने घर  से उतारने से मना कर दिया था। युवक की हत्या के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। मृतक की पहचान स्थानीय गांव निवासी सुजीत कुमार गिरी के रूप में हुई है। महाराजगंज लोकसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थको पर हत्या का आरोप लगाया गया है। 

घटना रसूलुपर थाना क्षेत्र के चपरैठा गांव की बताई जा रही है। मृतक के परिजनों ने बताया कि युवक ने भाजपा का झंडे को अपने घर की छत पर लगया था। इसे लेकर चुनाव के पूर्व से विवाद चल रहा था। आज पुनः दबंगो ने भाजपा कार्यकर्ता पर चाकू से वार कर दिया, आननफानन में उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। 

सूचना मिलने पर एकमा पुलिस अस्पताल पहुंची तो परिजन पुलिस से उलझ गए और सरेआम चौकीदार और थानाध्यक्ष पर धमकी देकर मामला वापस कराने का आरोप लगाने लगे। लोगों का कहना है कि चुनावी झंडे को हटाने को लेकर उपजा विवाद इस कदर तक हावी हो जाएगा। इसका अंदाजा किसी को नही था। 

हालांकि, पुलिस के लिखित शिकायत के बाद कार्रवाई का भरोसा दिया गया तो मामला शांत हुआ। इसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। 


Suggested News