बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर प्रमंडलीय आयुक्त कुमार रवि ने गंगा घाटों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए कई निर्देश

लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर प्रमंडलीय आयुक्त कुमार रवि ने गंगा घाटों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए कई निर्देश

PATNA: लोक आस्था को पर्व छठ पूजा बस कुछ ही दिनों में शुरू होने वाला है। इस दिन  बड़ी संख्या में जन सैलाब गंगा घाटों पर उतरता है। ऐसे में बिहार में छठ महापर्व की तैयारियां पूरे जोरों पर है। राजधानी में कुल 108 गंगा घाट है। जिसका निरीक्षण लगातार जिला प्रशासन द्वारा जारी  आदेश पर घाटों को चिन्हित करने का काम किया जा रहा है।

छठ महापर्व की तैयारी का जायजा लेने पहुंचे प्रमंडलीय आयुक्त कुमार रवि ने बताया कि बीते वर्ष कई घाटों में गंगा के जलस्तर में कमी होने के कारण छठ व्रतियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। वहीं इस वर्ष गंगा का जलस्तर बढ़ा है। जिसमें कई सुरक्षित घाटों का निर्माण कार्य चल रहा है। 

छठ महापर्व में लोगों का जन सैलाब गंगा घाटों पर उमड़ता है। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था,अस्थाई मेडिकल टीम, लाइटिंग, चेंजिंग रूम, पे जल जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। प्रमंडलीय आयुक्त कुमार रवि ने कहा कि पटना के कलेक्ट्रेट घाट में वाहनों से आने वाले व्रतियों और श्रद्धालुओं के लिए विशाल पार्किंग की व्यवस्था की जा रही है।

 जिसका निर्माण कार्य चल रहा है।घाटों पर एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम के साथ अतिरिक्त वाटर एंबुलेंस तैनात किया जाएगा। वहीं पर्व के समय से नावों के परिचालन पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी गई है।

Suggested News