BIHAR NEWS : लड़की के फरार होने के बाद परिजनों ने लड़के के माँ को मारी गोली, अस्पताल में चल रहा है इलाज

BHAGALPUR : जिले के नदी थाना क्षेत्र के डोडिया गांव में प्रेम प्रसंग में फरार लड़की के परिजनों ने लड़के के घर पर चढ़कर की गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया है। लड़की की परिजनों ने लड़के की मां को गोली मारकर जख्मी कर दिया है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


घायल महिला का नाम बालों देवी उम्र 45 वर्ष पति सहदेव यादव है। घायल महिला बालों देवी ने बताया कि घर के बाहर में गाय को खाना दे रही थी। तभी गांव के ही फोटोस यादव के घरवाले आ कर गाली गलौज करने लगे। मना करने पर बोला तुम मेरी बेटी को जल्दी से उधर वापस बुला दो। वरना अंजाम बुरा होगा।

Nsmch

इतना कहने के साथ ही चार की संख्या में आए महिला पुरुष में से एक युवक ने अवैध हथियार निकाल कर भालू देवी के ऊपर गोली चला दी। जिससे गोली भालू देवी के दाहिने साइड कमर के ऊपर जाकर लगी। 

घटना की सूचना मिलने के बाद पहुंची नदी थाना की पुलिस घायल महिला को लेकर बेहतर इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल अस्पताल भागलपुर में भर्ती कराया है। वहीँ पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गयी है। 

भागलपुर से बालमुकुन्द की रिपोर्ट