बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गर्मी से मिलेगी राहत! शनिवार को बिहार के कई जिलों में चलेगी तेज आंधी और बारिश, मौसम विभाग ने की घोषणा

गर्मी से मिलेगी राहत! शनिवार को बिहार के कई जिलों में चलेगी तेज आंधी और बारिश, मौसम विभाग ने की घोषणा

PATNA : बिहार में झुलसाती हुई गर्मी से परेशान लोगों  को गुरुवार को थोड़ी राहत मिली है। राजधानी पटना सहित बिहार के कई जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई। राजधानी पटना में 3.8 डिग्री की गिरावट और यहां अधिकतम तापमान 39 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं मौसम विभाग के अनुसार आनेवाले दिनों में भी लोगों को तेज गर्मी से राहत मिल सकती है। शनिवार को बिहार के उत्तर पूर्व जिलों में आंधी, मेघ गर्जन के साथ बारिश के आसार हैं जताए गए हैं। जिसे देखते हुए लोगों को आंधी-पानी के दौरान सुरक्षित स्थान पर रहने की सलाह दी है। 

मौसम विज्ञानी की मानें तो पूर्वी उत्तरप्रदेश से ट्रफ रेखा बिहार होते हुए बंगाल की खाड़ी की ओर गुजर रही है, जिसके प्रभाव से प्रदेश के मौसम में अगले तीन दिनों तक बदलाव की स्थिति बनी रहेगी। 

बक्सर में भी आई गिरावट

पिछले कई दिनों से बक्सर जिले का तापमान चिंता का विषय बना हुआ था। गुरुवार को बक्सर समेत प्रमुख शहरों के अधिकतम तापमान में गुरुवार को गिरावट दर्ज की गई। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार बुधवार को 44.7 डिग्री सेल्सियस बक्सर का अधिकतम तापमान दर्ज किया गया था, गुरुवार को यह 44.0 डिग्री पहुंच गया। 

वहीं, औरंगाबाद के  तापमान में 0.5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई है।  औरंगाबाद का अधिकतम तापमान गुरुवार को 44.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश के रोहतास, औरंगाबाद, मुजफ्फरपुर, सुपौल, सहरसा, फारबिसगंज, अररिया, पूर्णिया को छोड़ दें तो प्रदेश के शेष भागों में अधिकतम तापमान में आंशिक गिरावट दर्ज की गई।

शहर                27 अप्रैल          28 अप्रैल 

पटना             42.8              39.0

गया               43.5             41.9

भागलपुर        39.0             37.2

जमुई             43.4             40.6

बक्सर            44.7             44.0

वैशाली           40.0             38.7

औरंगाबाद      43.5             40.0

बेगूसराय        40.3             36.6

बांका              43.5            38.1

नवादा            44.0            41.5


Suggested News