बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार विधान परिषद में कार्यमंत्रणा समिति का पुनर्गठन, इन लोगों को मिली जगह...

बिहार विधान परिषद में कार्यमंत्रणा समिति का पुनर्गठन, इन लोगों को मिली जगह...

पटना. बिहार विधान मंडल का शीतकालीन सत्र की शुरुआत होने वाली है। इसको लेकर बिहार विधान परिषद ने कार्य मंत्रणा समिति का पुनर्गठन किया है। सभापति के आदेश के बाद विधान परिषद सचिवालय ने पत्र जारी किया है।

बिहार विधान परिषद की 199 वें सत्र के लिए कार्यमंत्रणा समिति का पुनर्गठन किया गया है, जिसमें कार्यकारी सभापति पदेन अध्यक्ष होंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी उस कमिटी में होंगे।इसके अलावे डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद, संसदीय कार्य मंत्री विजय चौधरी, सत्तारूढ़ दल के उप नेता देवेश चंद्र ठाकुर और नवल किशोर यादव को रखा गया है। वहीं राबड़ी देवी भी कार्यमंत्रणा समिति की मेंबर होंगी।

वहीं विशेष आमंत्रित सदस्य के तौर पर सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक संजय कुमार सिंह, उपेंद्र कुशवाहा, रामचंद्र पूर्वे, डॉ. राम वचन राय, केदारनाथ पांडे, राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, संजीव श्याम सिंह, प्रेमचंद्र मिश्रा, वीरेंद्र नारायण यादव और खालिद अनवर होंगे।

Suggested News