बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार में स्वास्थ्य और परिवहन विभाग में 751 पदों पर होगी बहाली

बिहार में स्वास्थ्य और परिवहन विभाग में 751 पदों पर होगी बहाली

पटना : बिहार में स्वास्थ्य और परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर बहाली होगी। इस संबंध में नीतीश कैबिनेट ने आज मुहर लगा दी है।

स्वास्थ्य विभाग बिहार के अभी 38 जिला न्यायलयों में औषधालय में विभिन्न कोटि के 5 पद यानी कुल 190 पदों की स्वीकृति दी गयी है।

वही परिवहन विभाग में चलंत दस्ता सिपाही 465 पदों पर बहाली होगी। जबकि परिवहन हवलदार के 48 पद और प्रवर्तन अवर निरीक्षक के 48 पद का सृजन किया गया है। 

इस तरह से परिवहन विभाग में 561 पदों पर बहाली की स्वीकृति दी गई है बिहार कैबिनेट ने आज स्वास्थ्य और परिवहन विभाग के पदों पर स्वीकृति दे दी है।

Suggested News