बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मरीन इंजीनियर पर रिटायर्ड आर्मी जवान ने तान दी पिस्टल, दी जान से मारने की धमकी

मरीन इंजीनियर पर रिटायर्ड आर्मी जवान ने तान दी पिस्टल, दी जान से मारने की धमकी

PATNA : राजधानी में रिटायर्ड आर्मी के जवान द्वारा मरीन इंजीनियर के ऊपर जानलेवा हमले की कोशिश का मामला प्रकाश में आया है। घटना की तस्वीरें वहां लगे  सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. फिलहाल घटना की सूचना पाकड़  पुलिस ने  कार्रवाई करते हुए आर्मी के जवान को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला राजीव नगर थाना क्षेत्र का है जहां शुक्रवार की देर शाम को मरीन इंजीनियर अपने आवास में थे। तभी पिस्टल लहराते हुए रिटायर्ड आर्मी का जवान प्रभात सिंह घर पहुंच गया. जिसकी तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

इस घटना के बाद मरीन इंजीनियर ने तुरंत इसकी सूचना अपने स्थानीय  राजीव नगर थाना को दी जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी जवान को गिरफ्तार कर लिया है।  पुलिस की गिरफ्त में आए आर्मी के जवान ने काफी तैश में पुलिस के सामने ही मरीन इंजीनियर को देख लेने की धमकी दे डाली।

फिलहाल आरोपी जवान को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। वही आगे की कार्रवाई जारी है।


Suggested News